
हम आमतौर यह समझते हैं कि वजन घटाने के लिए जिम जाना चाहिए, भूखे रहकर या फिर किसी दवा के सहारे फिट शरीर पाया जा सकता है। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। वजन घटाने के लिए कई आसान तरीके हैं। कुछ लोग वजन कम करने को लेकर तमाम तरह की धारणाएं मन में रखते हैं। यही कारण है कि वजन घटाने के लिए स्वाभाविक रूप से सुझावों को जानना बहुत महत्वपूर्ण है। एक अस्वस्थ जीवनशैली मोटापे के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार माना जाता है। तो सबसे पहले, अपनी अस्वास्थ्यकर जीवनशैली से बाहर निकलें। शुरुआत में यह मुश्किल हो सकता है लेकिन परिणाम देखने के बाद आप इसे प्यार करने लगेंगे। घर पर वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये काम आपको जरूर शुरू कर देना चाहिए।

कम मात्रा में खाएं
एक बार में ज्यादा खाने की बजाय कई बार और कम मात्रा में खाएं और भूखे न रहें। जब भी भूख लगे हल्का और पौष्टिक स्नैक्स खायें। लेकिन ध्यान रहे थोड़ा सा ही खाएं, ज्यादा खाने से बचें। कई बार और कम मात्रा में खाने से आपका शरीर को दिन भर में अधिक संतुष्ट और ऊर्जावान रहते हैं।
सुबह का नाश्ता जरूरी
सुबह नाश्ता जरूरी है, इससे आपका शरीर दिनभर ऊर्जावान रहता है साथ ही आपको भूख भी कम लगती है। ऐसा नाश्ता करें जिसमें फैट कम और प्रोटीन व फाइबर अधिक हों। अधिक कैलोरी वाली चीजों के अलावा हाई ग्लाइसिमिक इंडेक्स यानी वह भोजन जो शरीर में जाकर जल्दी ग्लूकोज में बदल जाते हैं, नहीं खाना चाहिए। खाना जितना जल्दी शुगर में बदलता है, शरीर में उतनी ही अधिक चर्बी बनेगी। इसलिए लो ग्लाइसिमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ खाना चाहिए। नाश्ते में प्रोटीन और अन्य महत्वपूर्ण विटामिन लेना न भूलें।
कैसा हो खाना
खाना ऐसा खाएं, जिसमें फैट कम हो और प्रोटीन व फाइबर ज्यादा हो। एक ग्राम कार्बोहाइड्रेट में चार कैलोरी होती हैं, जबकि एक ग्राम फैट नौ कैलोरी। साथ ही हाई फाइबर डाइट पचने में अधिक समय लेती है। इससे शरीर को धीरे-धीरे ग्लूकोज मिलता है और देर तक पेट भरा हुआ लगता है। ज्यादा प्रोटीनयुक्त आहार खाने से बचें। हाई ग्लाइसिमिक इंडेक्स वाला भोजन नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: कमर और पीठ की चर्बी को तेजी से घटाना है, तो आजमाएं ये 5 आसान तरीके
डिनर करें जल्दी
रात का खाना सोने से दो घंटे पहले करना चाहिए। इससे खाना अच्छे से पच जाता है। रात का खाना ज्यादा भारी न हो। हो सके तो रात का खाना सोने से 2 घंटा पहले करें। रात में खाने के बाद सीधे बेड पर न जायें, थोड़ा टहलें।
पानी है जरूरी
पानी हमारे शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में बहुत मददगार होता है। जिससे आपका मेटाबोलिज्म तेज हो जाता है और आपका वजन कम होने लगता है। इसलिए दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानी जरुर पियें। कई शोधों में माना गया है कि दिन में आठ से नौ गिलास पानी से 200 से 250 कैलोरी आप बर्न कर सकते है।

व्यायाम भी जरूरी
फिट रहने के लिए नियमित व्यायाम बहुत जरूरी है। हर दिन कम से कम 30 मिनट व्यायाम जरूर करें। व्यायाम करने से आपका मेटॉबॉलिज्म सुचारु होगा। इससे कारण आपको अधिक कैलोरी नष्ट करने में मदद मिलेगी। व्यायाम शरीर के लिए तो लाभदायक होता ही है साथ ही ये शरीर पर मौजूद अतिरिक्त चर्बी को भी समाप्त करता है।
योग से घटाएं वजन
योग आपको शारीरिक व मानसिक दोनों तरह से फिट रखता है। योग करने से शरीर मजबूत होता है, मांसपेशियां टोन होती है और वजन भी कम होता है। योग ना सिर्फ शरीर पर जमा चर्बी को कम करता हैं बल्कि शरीर को लचीला भी बनाता हैं जिससे आप स्वस्थ रहते हैं। नियमित रूप से योग करने से आप वजन कम करने के साथ शेप में भी आ जाते हैं। धनुरासन, पश्चिमोत्तासन, भुजंगासन आदि योगासन मोटापा दूर करने में मदद कर सकते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Weight Management In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version