शरीर के दर्द से परेशान हैं तो इंजेक्‍शन के बजाए ट्राई करें ये 7 प्राकृतिक उपाय, दर्द होगा छूमंतर

हमें आए दिन शरीर में किसी न किसी तरह का दर्द होते रहता है। जिसके लिए हम इंजेक्शन का भी प्रयोग कर लेते है। जानें हमारे लिए क्या है ये सही।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर के दर्द से परेशान हैं तो इंजेक्‍शन के बजाए ट्राई करें ये 7 प्राकृतिक उपाय, दर्द होगा छूमंतर


इंसान को इस भागती दौड़ती दुनिया में कई काम करने होते है। काम कि इस व्यस्तता के कारण उसे आए दिन शरीर के किसी न किसी अंग में दर्द होने लगता है। ऐसी स्थिति में कई लोग दवां या इंजेक्शन का प्रयोग करते है। ये दवां या इंजेक्शन व्यक्ति के लिए हानिकारक भी हो सकते है। इसलिए हमें इन तरह कि दवाओं या इंजेक्शन के प्रयोग से जितना हो सके उतना बचना चाहिए। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि जब आपको शरीर में दर्द हो तो इंजेक्शन के अतिरिक्त किस तरह से आप किन चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। 

इन प्राकृतिक तरीकों से कम कर सकते हैं शरीर का दर्द 

सेब का सिरका: 

अगर आपके मांसपेशियों में दर्द हो और आप इसे दूर करना चाहते है तो आपके लिए सेब का सिरका बहुत फायदेमंद होगा। इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए आप नहाते वक्त गुनगुना पानी करें, उसमें सेब का सिरका डालकर उसे मिला लें। अब इस पानी से आप नहा लें। इससे आपको शरीर के दर्द में काफी राहत मिलेगी।

pain

अदरक: 

बॉडी पेन को दूर करने में अदरक भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। अदरक में फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता हैं। इसके अतिरिक्त अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। शरीर के दर्द को राहत पाने के लिए 1 कप पानी में थोड़ा शहद और थोड़ा अदरक डालकर इसे उबालना है। इसके बाद इसे छान कर पीना है। इससे शरीर के दर्द में काफी राहत मिलती है। 

दालचीनी: 

दालचीनी को हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी माना जाता हैं। यह शरीर के दर्द से तुरंत राहत दिलाने में काफी मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर के दर्द के लिए काफी लाभकारी होते है। 

हल्दी: 

हल्दी में कई तरह के प्राकृतिक गुण होते हैं, जो मानव शरीर में दर्द को कम करने में मदद करती है और हमें राहत पहुंचाती है। इसके लिए हमें गर्म दूध में 1 छोटा चम्मच हल्दी मिलाना होता है। इससे दर्द में काफी राहत होती है। इसके अलावा हल्दी अर्थराइटिस और शरीर के सूजन को भी दूर करती है।

इसे भी पढ़ें: अक्सर रहता है कूल्हे में दर्द तो इन 5 आसान तरीकों से करें इसे दूर, मांसपेशियां होंगी मजबूत

लाल मिर्च: 

सबसे पहले एक चम्मच लाल मिर्च लें और दो चम्मच  जैतून का तेल लें और इसमें इसे मिलाएं। अब इस मिश्रण को शरीर में हो रहे दर्द को वाले स्थान पर लगाएं और कुछ समय तक इस मिश्रण को लगा रहने दें। इससे आपके दर्द में काफी राहत मिलेगी।

सेंधा नमक: 

सेंधा नमक भी दर्द के लिए काफी लाभकारी माना गया है। इसके लिए पानी को गर्म करें औऱ उस पानी को एक बाल्टी में डाले और सेंधा नमक को उस पानी में मिलाएं। इस पानी से नहाने से आपके शरीर के दर्द में काफी राहत मिलेगी और आप काफी फ्रेश फिल करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: कमर दर्द हमेशा के लिए दूर कर देंगे ये 6 प्राकृतिक उपाय, जानिए एक्‍सपर्ट से

सरसों तेल:

सरसों तेल को भी दर्द के लिए रामबाण माना गया है। इसके लिए सरसों के तेल लहसन की कलियां मिलाएं और इसे गर्म करें। फिर इस तेल का इस्तेमाल दर्द वाली जगहों पर लगाएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। 

शरीर में दर्द होने पर हमें कभी भी पहले इंजेक्शन का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अगर हो सके तो पहले प्राकृतिक चीजों का प्रयोग करना चाहिए।

Read More Articles On Home Remedies In Hindi

Read Next

सिर दर्द हो या पीठ दर्द इस्तेमाल करें ये दर्द निवारक बाम, जानें इसे घर पर बनाने का आसान सा नुस्खा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version