आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे बेहतर बनाए रखने के लिए आपको व्यायाम करने के साथ ही अन्य शारीरिक गतिविधियों में भी शामिल होना चाहिए।
वृष राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
इस राशि के जिन लोगों को पुरानी बीमारियां हैं, वे आज अपना दर्द कम करने में आज के दिन जीत हासिल कर सकते हैं। आज के दिन आप पुरानी किसी बीमारी जैसे अर्थराइटिस या माइग्रेन आदि से राहत पा सकते हैं।
मिथुन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रह सकता है। आज आप पूरा दिन उर्जावान महसूस कर सकते हैं। इसे बनाए रखने के लिए आपको रोजाना अच्छी क्वालिटी का खाना खाने के साथ ही आराम भी करना चाहिए।
कर्क राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
कर्क राशि के लोग आज मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। इससे बचने के लिए आपको सुबह जल्दी उठकर व्यायाम और प्राणायाम करने की जरूरत है। इसके लिए आप मेडिटेशन की क्लासेस भी ज्वॉइन कर सकते हैं।
सिंह राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन पेट दर्द आपके लिए समस्या का सबब बन सकता है। हालांकि, घरेलू उपचार से पेट दर्द से राहत मिल सकती है। साथ ही पेट संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
कन्या राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आपको खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जंक फूड कम खाने से विषाक्त पदार्थों को कम किया जा सकता है। ऐसे में आराम करने की कोशिश करें और हल्का भोजन करें।
तुला राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
तुला राशि के लोगों को आज के दिन फिटनेस से जुड़ी नई योजनाएं बनानी चाहिए। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर योग, प्राणायाम और अन्य शारीरिक गतिविधियों में भी शामिल होना चाहिए।
वृश्चिक राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य ही धन है, यही आपका जीवन दर्शन है। आपकी जीवनशैली में बदलाव और काम के कम तनाव ने आपको अधिक खुश कर दिया है। अपनी आंतरिक और बाहरी सकारात्मकता का उपयोग करके दूसरों को सकारात्मक महसूस कराएं।
धनु राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आपको अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए प्रयास करने चाहिए। इसके लिए आप अध्यात्म से जुड़ी गतिविधियां कर सकते हैं।
मकर राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
अगर आप शारीरिक गतिविधियों में बिलकुल भी शामिल नहीं होते हैं, तो ऐसे में अपने नियमों में बदलाव करने की जरूरत है। इसके लिए आपको अपने आहार और खान-पान में बदलाव करना चाहिए।
कुंभ राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आज के दिन आपके जीवन से तनाव कम होगा और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। यह परिवर्तन आपको और दूसरों को अधिक सकारात्मक बनने में मदद करता है।
मीन राशि के लिए आज का स्वास्थ्य राशिफल
आप लोगों को मानसिक स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना चाहिए। आपका कार्यभार आपको थका रहा है। इसके लिए आप लोगों से मिलें-जुलें साथ ही छोटी-छोटी चीजों पर खुशियां मनाएं।