लड़कियों को हंसी-मजाक करने वाले लड़के पसंद होते हैं ऐसा आपने भी सुना होगा। मगर क्या आप जानते हैं कि इसका क्या कारण है कि फनी लड़के, लड़कियों को जल्दी पसंद आते हैं या वो उनके साथ समय बिताना पसंद करती हैं? आपने भी ऐसे कई लड़के देखे होंगे जो हर समय हंसी-ठिठोली की बातें करते हैं और उनका फ्रैंड सर्कल आपसे ज्यादा बड़ा होगा। आइए हम आपको बताते हैं ऐसा क्यों होता है।
बोर नहीं करते हैं ऐसे लोग
मजाकिया लड़के के साथ हर कोई रहना चाहता है क्योंकि इनके आसपास रहने से कभी बोरियत नहीं होती। इसके साथ ही माहौल हल्का बना रहता है, जिससे खुशी मिलती है। यही कारण है कि ऐसे लड़कों को डेट करना लड़कियों को पसंद होता है। उसके प्रैंक और प्रैक्टिकल जोक्स आपकी दिलचस्पी उसमें बनाए रखते हैं।
इसे भी पढ़ें:- रिश्तों में ध्यान रखें छोटी-छोटी ये 5 बातें, लंबे समय तक बना रहेगा आपका साथ
ऑब्जर्वेशन स्किल होती है अच्छी
कॉमेडियन लोगों के ऑब्जरवेशन स्किल्स बहुत अच्छे होते हैं। वो अपने आसपास के लोगों और चीज़ों को बहुत गौर से देखते और समझते हैं। तभी वो हमेशा किसी न किसी का मजाक उड़ा पाते हैं। आप एक बार उन्हें अपने घर ले जाइये और फिर देखिये, महीनों तक वो आपके घर की छोटी से छोटी चीज़ को लेकर आपका मजाक बनाते रहेंगे, और आपको हंसाते रहेंगे।
ज्यादा सोशल होते हैं ऐसे लड़के
मजाकिया होने की सबसे पहली शर्त है कि आप सोशल हों। फनी लोग हमेशा किसी भी पार्टी की जान होते हैं। वो किसी भी अजीब परिस्थिति को अच्छा मजाक बना देते हैं। हो सकता है आप अपनी डेट को अजनबियों से भरे किसी हॉल में कुछ देर के लिए छोड़कर चली जाएं, लेकिन जब आप लौटें तो सब उसके जोक पर हंस रहे हों। मजाकिया लड़कों की यही बात सबसे अच्छी होती है कि वो बहुत सोशल होते हैं।
इसे भी पढ़ें:- डेटिंग की शाम को बनाना है रोमांटिक और खास, तो ये हैं 6 बेस्ट आइडियाज
चेहरे पर हंसी लाते हैं ऐसे लड़के
किसी फनी शख्स से आप ज्यादा देर तक गुस्सा नहीं रह सकते। एक क्यूट हरकत करते ही आपकी सारी उदासी छूमंतर। वो आपको इतना हंसाएगा कि आपके आंसू आ जाएंगे और हंसते-हंसते पेट में दर्द हो जाएगा। इन छोटी-छोटी बातों से एक दूसरे के प्रति झुकाव और लगाव बढ़ता है। इसलिए भी फनी लड़कों को लड़कियां पसंद करती हैं।
क्रिएटिव होते हैं ऐसे लोग
चीजों को नई तरह से देखने का हुनर और उस पर लोगों को हंसा सकना आसान नहीं होता। ये एक तरह की क्रिएटिविटी है, जो लड़कियों को पसंद आती है। मजाकिया लोगों के स्वभाव की एक खास बात ये भी होती है कि वो क्रिएटिव होते हैं। हर तरह का मजाक करने के लिए उनके पास बहुत किस्म की जानकारी होती है। ऐसे लोग बहुत लोगों की मिमिकरी करना भी जानते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Relationship In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version