बालों का झड़ना दुनिया भर में कई पुरुषों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है, और यदि आप उनमें से एक हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि कई उपचार हैं जो इस मुद्दे से निपटने में आपकी मदद कर सकते हैं। एकमात्र समस्या यह है कि हर किसी के पास इतना समय नहीं है कि वह इनमें से किसी एक उपचार के लिए सैलून जा सकें। अपने व्यस्त कार्यक्रम के साथ, अपने बालों के इलाज के लिए समय निकालना परेशानी का सबब बन सकता है। हालांकि, कुछ विकल्प हैं जो बालों के झड़ने को रोकने और स्थायी रूप से रोकने के लिए एक कुशल और स्मार्ट तरीके हो सकते हैं। यहां हम आपको कुछ हेयर मास्क के बारे में बता रहे हैं जो आपके बालों की हर समस्या से छुटकारा दिलाएंगी। हालांकि ये हेयरमास्क महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है।
दही-लेमन मास्क
दही और नींबू में विटामिन सी होता है। इसका हेयर मास्क बालों के लिए फायदेमंद है। मास्क बनाने के लिए एक कप दही में दो चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं और सूखने दें। एक घंटे बाद गुनगुने पानी से सिर धुलकर नारियल का तेल लगाएं। दही और नींबू आपके डैंड्रफ को खत्म करेंगे जबकि शहद से बालों को पोषण और नमी मिलती है।
एवोकैडो हेयर मास्क
एवोकैडो सूखे और बेजान बालों के लिए बहुत अच्छा उपाय है। एवोकैडो में मौजूद प्राकृतिक तेल बेजान बालों के लिए डीप कंडिशनिंग का काम करता है। इस मास्क को बनाने के लिए एक एवोकैडो को छीलकर मसल लें। इसमें दो टेबल स्पून ऑलिव ऑयल मिलाकर फेंट लें। चाहें तो इसमें जोजोबा या बादाम का तेल भी मिला सकते हैं। इसे बालों 30 मिनट लगा रहने देने के बाद सिर की मालिश करते हुए धोएं। एवोकैडो बालों को नमी, पोषण व मजबूती देता है।
अंडा मास्क
अंडा बालों के लिए बड़ा फायदेमंद है। इसी लिए अंडे का इस्तेमाल कई शैम्पू और बालों के प्रोडक्ट में किया जाता है। अंडे का मास्क बनाने के लिए इसके सफेद वाले भाग को अलग कर लें। इसमें दो चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। ये गाढ़े सफेद पेस्ट में बदल जाएगा। अब इस पेस्ट को स्कैल्प पर अच्छे से लगाकर मसाज करें। इस पेस्ट को आधे घंटे तक बालों में लगा रहने दें और फिर सिर को धुल लें। अंडा आपके बालों को सिल्की बनाता है और इससे डैंड्रफ भी दूर होता है।
इसे भी पढ़ें: एक जेंटलमैन में होती हैं ये 7 खूबियां, ऐसे ही पुरुष पर महिलाएं होती हैं फिदा
बनाना मास्क
केले में कई औषधीय गुण होते हैं और ये पेट के साथ-साथ बालों के लिए भी अच्छा है। इसका मास्क बनाने के लिए आपको पके हुए केले चाहिए। केले को अच्छे से मैश कर लें या मिक्सर में पीस लें। फिर इसमें एक चम्मच शहद, एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच बादाम का तेल डालें। इसे अच्छे से मिलाकर बालों में जड़ों से लगाएं। ये मास्क बालों को नमी भी देगा और इससे डैंड्रफ भी खत्म हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में इन 6 तरीकों से करें रूखे और घुंघराले बालों की देखभाल, नहीं होगा हेयरफॉल
ओटमील मास्क
ओटमील आपके बालों को जरूरी पोषण देता है और डैंड्रफ को खत्म करता है। इसका मास्क बनाना आसान है। सबसे पहले आधा कप ओटमील, एक चम्मच बादाम का तेल और चार चम्मच गुनगुना दूध लें। इसे अच्छी तरह मिलाएं और सर्कुलर मोशन में स्कैल्प पर लगाएं। इस पेस्ट को बालों में एक घंटे तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से अच्छे से धो लें। ये मास्क हफ्ते में दो बार लगाएं, डैंड्रफ ठीक हो जाएगा।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Grooming In Hindi