बच्चों के हैं घुंघराले बाल तो ऐसे करें उनकी केयर, कभी नहीं उलझेंगे बाल

- बालों को शैंपू करने से पहले एक बार कंघी जरूर कीजिए।
- घुंघराले बालों को धुलने के बाद सुखाना बहुत जरूरी है।
- माइल्ड शैंपू का प्रयोग कीजिए जो कि आंखों को नुकसान ना पहुंचाये।
अक्सर यह देखा जाता है जिसके पास जो चीज होती है उसे वह पसंद नहीं आती, बल्कि वह चीज पसंद आती है जो दूसरों के पास होती है। इसी तरह अगर हम कर्ली बालों की बात करें तो जिन लोगों की कर्ली यानि कि घुंघराले बाल होते हैं उन्हें वह बिल्कुल पसंद नहीं आते हैं और वह चाहते हैं कि काश उनके बाल स्ट्रेट होते! जबकि दूसरी तरह स्ट्रेस बाल वाली लड़कियां पार्लर में जाकर अपने बालों को कर्ल कराती हैं। हालांकि दोनों चीजों में अंतर बहुत है। सिर्फ एक दिन के लिए कर्ली बाल रखना और हमेशा रखने में बहुत फर्क है। जिन लोगों के बाल घुंघराले होते हैं उन्हें बाल उलझने, जल्दी गंदे होने, हेयरफॉल, जू पड़ने और कोई हेयरस्टाइल न बनने की शिकायत होती है। महिलाएं या लड़कियां तो फिर भी अपने बालों की देखभाल कर लेती हैं। लेकिन बच्चों के लिए यह मुश्किल हो जाता है। इसलिए आज हम आपको कर्ली बालों की केयर करने की टिप्स बता रहे हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो टिप्स—
इस तरह करें कर्ली बाल वाले बच्चों की देखभाल
- बच्चों के बाल कटवाना बहुत मुश्किल काम है, क्योंकि वे बाल कटाने के लिए तैयार नही होते हैं। लेकिन बच्चों के बाल समय-समय पर कटाना चाहिए। छोटे बालों की देखभाल करने में आसानी होती है और वे उलझते भी नही। अगर बच्चा बाल न कटाने की जिद कर रहा हो तो उसे बच्चों के सैलून में ले जाइए। यदि बच्चा किसी अजनबी से बाल कटाने के लिए तैयार न हो रहा हो तो घर पर खुद से बच्चों के बाल काट दीजिए।
- बच्चे ज्यादातर बाहर खेलते हैं जिसके कारण बालों में जमा धूल-मिट्टी और प्रदूषण बालों को उलझा देते हैं। इसलिए बालों को शैंपू करने से पहले एक बार कंघी जरूर कीजिए, इससे बालों की उलझन दूर होगी और धुलते समय बाल गिरेंगे भी नहीं। यदि कंघी से बालों की उलझन खतम न हो रही हो तो स्प्रे का प्रयोग कीजिए।
- नियमित रूप से बच्चों के बालों को शैंपू कीजिए। इसके लिए माइल्ड शैंपू का प्रयोग कीजिए जो कि आंखों को नुकसान ना पहुंचाये। शैंपू आराम बच्चे के सिर पर लगाइए, इसके लिए अपनी उंगलियों का प्रयोग कीजिए ताकि शैंपू पूरे बालों में अच्छे से लग जाये। यादि आपके बच्चे के बाल लंबे हैं तो कंडीशनर का प्रयोग कीजिए। शैंपू करने के बाद बालों को अच्छी तरह सुखा दीजिए।
- शैंपू करने से आपके बच्चे के बाल गीले हो जाते हैं और अगर गीले बालों पर कंघी की जाये तो वह टूटने लगते हैं। आमतौर पर घुंघराले बालों को में टूटने की समस्या ज्याद होती है। इसलिए बालों को धुलने के बाद सुखाना जरूरी है। अपने बच्चे को भी इसकी जानकारी दीजिए और उसे बालों को सुखाने का तरीका भी बताइए। बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का प्रयोग कम कीजिए, मुलायम तौलिये का प्रयोग इसके लिए अच्छा रहेगा।

- उलझे बालों को सुलझाने के लिए कंघी या फिर हेयर ब्रश का प्रयोग कीजिए। गीले बालों पर कंघी न करें, बालों को अच्छे से सुखाने के बाद ही उनपर कंघी कीजिए। नियमित रूप से बालों में कंघी कीजिए, कंघी नही करने से बाल उलझ जायेंगे जो बालों के गिरने का कारण बनेंगे।
- बालों को बांधने के लिए आप क्लिप और टाई का प्रयोग करते हैं। ध्यान रहे कि आप जो क्लिप प्रयोग कर रहे हैं वह नुकीला न हो, नही तो वह आपके बच्चे के सिर पर नुकसान पहुंचा सकता है। हमेश अच्छी गुणवत्ता के ब्रश और कंघी का ही प्रयोग कीजिए।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Hair Care In Hindi

Source: ओन्ली माई हैल्थ सम्पादकीय विभाग Jan 19, 2019
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।