खतरनाक हो सकती है मस्तिष्क की सूजन, ये हैं 5 कारण

दिमाग में सूजन होने पर आमतौर पर सिरदर्द, गर्दन दर्द, चक्कर आने और आंखों के आगे अंधेरा छाने जैसे लक्षण महसूस होते हैं। दिमाग की इस गंभीर स्थिति से बचाव के लिए जरूरी है कि आप मस्तिष्क में सूजन होने के इन कारणों को जान लें, ताकि इससे बचा जा सके।
  • SHARE
  • FOLLOW
खतरनाक हो सकती है मस्तिष्क की सूजन, ये हैं 5 कारण


मस्तिष्क यानी ब्रेन में सूजन एक खतरनाक स्थिति है। शरीर के जिस भी अंग में सूजन होती है, उस अंग को फंक्शन करने में कई परेशानियां आती हैं। सूजन को मेडिकल की भाषा में एडिमा कहते हैं। दिमाग में सूजन या ब्रेन एडिमा होने के कई कारण हो सकते हैं। कई बार सिर में चोट लगने के कारण, किसी इंफेक्शन के कारण या ब्रेन ट्यूमर के कारण दिमाग में सूजन आ जाती है। इसके अलावा दिमाग की नसों के ब्लॉक हो जाने या फट जाने के कारण भी दिमाग की सूजन हो सकती है।

दिमाग में सूजन होने पर आमतौर पर सिरदर्द, गर्दन दर्द, चक्कर आने और आंखों के आगे अंधेरा छाने जैसे लक्षण महसूस होते हैं। दिमाग की इस गंभीर स्थिति से बचाव के लिए जरूरी है कि आप मस्तिष्क में सूजन होने के इन कारणों को जान लें, ताकि इससे बचा जा सके।

ज्यादा पानी पीने के कारण सूजन

आपको जानकर हैरानी होगी कि जरूरत से बहुत ज्यादा पानी पीने से भी शरीर के कई अंगों में सूजन की समस्या हो जाती है, जिनमें से एक दिमाग भी है। शोध में पाया गया है कि शरीर में ज्यादा मात्रा में पानी हो जाने पर सोडियम का लेवल तेजी से कम होने लगता है। सोडियम का स्तर घटने से मस्तिष्क में सूजन आ सकती है, जो कि एक खतरनाक स्टेज है। शोध में पाया गया है कि ज्यादा पानी पीने के कारण शरीर में असामान्य रूप से सोडियम कम होने लगता है इसलिए हाइपोट्रिमिया का खतरा बढ़ जाता है। सोडियम एक तरह का इलेक्ट्रोलाइट है, जो हमारे शरीर में पानी की मात्रा को नियंत्रित करता है।

इसे भी पढ़ें:- आखिर क्यों होती हैं किडनी की बीमारियां और कैसे काम करती है आपकी किडनी?

वायरस और बैक्टीरिया के कारण

कई बार वायरस और बैक्टीरिया से फैलने वाला साधारण इंफेक्शन भी दिमाग की सूजन का कारण बन सकता है। मेनिनजाइटिस, इंसेफ्लाइटिस, टॉक्सोप्लाज्मोसिस आदि दिमाग के कुछ ऐसे इंफेक्शन हैं, जो वायरस और बैक्टीरिया के कारण फैलते हैं। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियों (खासकर पत्तागोभी) में पाया जाने वाला टेपवर्म वायरस भी इस तरह की सूजन का कारण बन सकता है।

सिर की गंभीर चोट

रोड एक्सीडेंट, किसी चीज से टकरा जाने, गिर जाने या अन्य कारणों से सिर पर चोट लग जाने के कारण दिमाग में सूजन की समस्या हो सकती है। चोट लगने के कारण शुरुआत में दिमाग के टिशूज में सूजन आ जाती है। इसके अलावा कई बार हड्डियों के टूट जाने या अपनी जगह से हिल जाने के कारण दिमाग की नसों में रक्त की आपूर्ति बाधित हो सकती है। सिर पर चोट लगने के बाद भले खून न निकले लेकिन यदि सिर दर्द या आंखों के आगे अंधेरा छाने और चक्कर आने की समस्या हो रही है, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:- अंगों में बार-बार सूजन हो सकता है एडिमा का संकेत, जानें लक्षण और कारण

बहुत उंचाई पर चढ़ने से दिमाग में सूजन

अब तक इस तथ्य के कारणों का पता नहीं चल पाया है मगर पहाड़ी इलाकों में बहुत ज्यादा उंचाई पर चढ़ने के कारण भी दिमाग में सूजन की समस्या हो जाती है। आमतौर पर ऐसा उन लोगों के साथ ज्यादा होता है, जो पहाड़ी क्षेत्रों से नहीं होते हैं। इसे हाई अल्टीट्यूड सेरेब्रल एडिमा भी कहते हैं।

ब्रेन हैमरेज या स्ट्रोक

ब्रेन हैमरेज में दिमाग की नसों से खून रिसने लगता है जबकि ब्रेन स्ट्रोक में दिमाग की नसों में खून का थक्का जम जाता है। ये दोनों ही स्थितियां बहुत खतरनाक होती हैं, जिनके कारण दिमाग में सूजन की समस्या हो सकती है। आमतौर पर ब्रेन हैमरेज का कारण हाई ब्लड प्रेशर होता है। प्रेशर बढ़ने के कारण दिमाग की नसें फट जाती हैं और खून रिसने लगता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Other Diseases in Hindi

Read Next

गंभीर रोग का कारण हो सकता है तलवों में होने वाला दर्द, जानें कारण और उपचार

Disclaimer