मजबूत और सुडौल ट्रेपेजियस मसल्स बनाना है, तो रोज करें ये 5 एक्सरसाइज

शरीर को मजबूत और सुडौल बनाने के लिए आपको ट्रेपेजियस मसल्स पर मेहनत करनी चाहिए। ट्रेपेजियस मसल्स शरीर के पिछले हिस्से में कंधे के आस-पास पाई जाती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मजबूत और सुडौल ट्रेपेजियस मसल्स बनाना है, तो रोज करें ये 5 एक्सरसाइज


शरीर को सुडौल बनाने के लिए आप तरह-तरह की एक्सरसाइज करते लेकिन अगर आपके कंधे और ट्रैप जुड़े नहीं हैं, तो आपको ट्रेपेजियस मसल्स पर मेहनत करनी चाहिए। आपके ट्रैप्स जितने ज्यादा मजबूत होंगे आपका शरीर भी उतना ही ज्यादा मजबूत और सुडौल बनेगा। ट्रेपेजियस मसल्स शरीर के पिछले हिस्से में कंधे के आस-पास पाई जाती हैं और ये पिछले हिस्से की सबसे बड़ी मसल्स होती हैं। हालांकि ट्रेपेजियस मसल्स के लिए की जाने वाली एक्सरसाइज थोड़ी हार्ड होती हैं, मगर फिर भी अगर आप पूरी बॉडी को सुडौल बनाना चाहते हैं, तो ये जरूरी हैं। आइए आपके बताते हैं कि किन एक्सरसाइज की मदद से आप बना सकते हैं अपने ट्रेपेजियस को मजबूत और सुडौल।

शोल्डर प्रेस एक्सरसाइज

शोल्डर प्रेस करने के लिए दोनों हाथों में डंबल पकड़ लें और कुर्सी पर बैठ जाएं। दोनों पैरों को फैलाकर मजबूती से जमीन पर रखें। अब डंबल को उठाकर अपने कानों के समानांतर लाने की कोशिश करें। सिर को सीधा रखें और धीरे-धीरे डंबल को नीचे ले जाएं। स्टैमिना बढ़ने के साथ-साथ शोल्डर प्रेस बढ़ाएं। इससे आपके ट्रेपेजियस मसल्स मजबूत होंगे और कंधे चौड़े होंगे।

इसे भी पढ़ें:- भारी भरकम एक्सरसाइज करने से पहलें जरूर करें ये 2 काम, नहीं आएगी मोच

पाइक शोल्डर प्रेस

पाइक शोल्डर प्रेस एक असरदार शोल्डर एक्सरसाइज है। यह कंधों के सामने और बराबर के भाग पर काम करती है। पाइक शोल्डर प्रेस करने के लिए सबसे पहले पुश-अप की स्थिति में आ जाएं और फिर अपने पैरों को किसी ऊंची जगह, जैसे कुर्सी या मेज आदि पर रखें। इसके बाद हाथों के बल पर अपने कूल्हों को पाइक स्थिति उठा लें। अब शरीर को पाइक पोजीशन में ही रखें और कोहनियों को सिर की और झुकाते हुए शरीर के ऊपरी भाग को छत की तरफ उठाएं। इसी तरह 8 से 10 सेट करें।

लैटरल रेज

लैटरल रेज कंधे की मांसपेशियों पर काम करती है। इससे कंधों को बेहतर शेप मिलती है। मजबूत और सही शेप का कंधा किसी भी पुरुष के व्यक्तित्व में निखार ला सकता है। इस व्यायाम को करते समय वजन को सही रखना जरूरी होता है। साथ ही इस बात का ध्यान भी रखना होता है कि ऊपर जाते समय सांस छोड़ें और नीचे आते समय सांस अंदर खींचें।

इसे भी पढ़ें:- ऑब्लिक मसल्स को मजबूत बनाना है, तो रोज करें ये 5 एक्सरसाइज

पुश अप्स हैं जरूरी

पुश अप्स करने के लिए पेट के बल लेट जाएं लेटकर दोनों हथेलियों को कंधों के समानांतर जमीन पर रख लें और ठुड्डी को सीने से सटाएं। अब बाजुओं को सीधा करते हुए उन पर शरीर का भार लेते हुए शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। अब शरीर को फिर से नीचे लाएं और सीने को जमीन से छूने दें।

अन्य स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज

चौड़े कंधों की चाहत रखने वालों के लिए केवल कार्डियो एक्सरसाइज ही काफी नहीं, इसके लिए आपको अपने वर्कआउट में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कसरतें भी शामिल करनी होंगी। वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज इस मामले में बेहद कारगर होती हैं। इसके अलावा, मिलिट्री प्रेस, पुश अप्स आदि भी करें।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Sports & Fitness In Hindi

Read Next

वजन घटाना है तो इन 4 'बैड स्टार्च' वाले फूड्स से रहें दूर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version