1600 Calorie Meal Plan Hindi: वजन घटाने के लिए किस तरह की डाइट फॉलो करें, इसको लेकर लोग बहुत परेशान रहते हैं। लोगों की वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने और तेजी से वजन घटाने में उनकी मदद करने के लिए ओनलीमायहेल्थ ने एक स्पेशल फिटनेस कैंपेन शुरू किया है, जिसका नाम है "OMH Fitness Guide"। इसमें हम एक्सपर्ट से बातचीत के आधार पर लोगों के साथ फिटनेस और एक्सरसाइज, न्यूट्रिशन और डाइट के साथ-साथ सप्लीमेंट्स से जुड़ी जरूरी जानकारियां आपके साथ शेयर करते हैं। इस कैंपेन की सीरीज 'डाइट चार्ट' में लोगों की जरूरत के अनुसार डाइट प्लान शेयर करते हैं। अगर आप एक बिगिनर हैं और अपनी वेट लॉस जर्नी की शुरुआत कर रहे हैं, तो हमारी फिटनेस सीरीज के साथ जुड़ सकते हैं। इससे पहले भी हम कई वजन घटाने के लिए कई डाइट प्लान शेयर कर चुके हैं। इस बार हम आपके 1600 कैलोरी का इंडियन डाइट प्लान लेकर आए हैं, जिसे फॉलो करके आपको सिर्फ वजन घटाने में ही नहीं, बल्कि पेट में जमा जिद्दी चर्बी को कम करने में भी मदद मिलेगी।
वजन घटाने के लिए 1600 कैलोरी डाइट प्लान- 1600 Calorie Diet Plan Indian In Hindi
सुबह खाली पेट क्या खाएं
सुबह उठने के बाद सबसे पहले गुनगुना पानी पिएं। उसके बाद आप एक कप हर्बल चाय में शहद मिलाकर पी सकते हैं + नट्स और बीज का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको 120-150 कैलोरी तक मिल जाएंगी।
ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?
इस दौरान आप 1 कप दूध + 1 बाउल दलिया या ओट्स + 1 पका हुआ केला ले सकते हैं। नॉन वेजिटेरियन लोग 4 अंडों की सफेदी और 1 पूरा अंडा खा सकते हैं। इससे आपको 220-250 कैलोरी तक मिल जाएंगी।
ब्रेकफास्ट और लंच के बीच क्या खाएं?
इस दौरान आप कुछ फल खा सकते हैं जैसे एक कप संतरा + अंगूर। इसके अलावा आप एक ब्रेड की स्लाइस पर 1 चम्मच पीनट बटर लगाकर + 200 ml दूध पी सकते हैं। इस तरह आपको 250-260 कैलोरी तक आसानी से मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें: 1700 कैलोरी का ये डाइट प्लान फॉलो करके एक ही महीने में घटाएं 3 से 4 किलो वजन
लंच में क्या खाएं?
इस दौरान आप 1 कप उबले हुए चावल / 2 मीडियम साइज रोटी + एक कटोरी कोई मौसमी सब्जी + एक कटोरी दाल + 1/4 प्लेट सलाद के ऊपर नींबू निचोड़ कर खा सकते हैं। नॉन वेजिटेरियन लोग 100 ग्राम चिकन खा सकते हैं। इससे आपको 300-350 कैलोरी आसानी से मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए फॉलो करें ये 2000 कैलोरी डाइट, प्रोटीन भी मिलेगा भरपूर
शाम को क्या खाएं?
इस दौरान आप 1 कप चाय पी सकते हैं। कोशिश करें कि हर्बल चाय पिएं। आप चाय के साथ 4-5 बादाम या 2 अखरोट ले सकते हैं + 5-6 किशमिश भी खा सकते हैं। चाय में आप शहद मिलाकर पी सकते हैं। इस तरह आपको 200-220 कैलोरी तक मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये 2500 कैलोरी डाइट, चर्बी की बजाए बढ़ेगा मसल मास
डिनर में क्या खाएं?
इस दौरान आप 2 रोटी + एक कटोरी दाल या सब्जी + सलाद को हल्का रोस्ट करके खा सकते हैं। आप 100 ग्राम रोस्टेड पनीर या उबला हुआ चिकन भी खा सकते हैं। इससे आपको 350 कैलोरी के आस पास मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये 3000 कैलोरी डाइट, एक महीने में आसानी से बढ़ेगा 3-4 किलो वजन
रात को क्या खाएं?
बिस्तर पर जाने से पहले आप 200ml इलायची / हल्दी / केसर वाला दूध पी सकते हैं। इससे आपको 70-75 कैलोरी मिल जाएंगी।
अगर आप 45 दिन तक लगातार इस डाइट प्लान को फॉलो करते हैं, तो आप आसानी से 3-4 किलो वजन कम कर सकते हैं। हालांकि, अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अगर आपको यह डाइट प्लान अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्त और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करें। बॉडी बिल्डिंग से जुड़ी और जानकारियों के लिए हमारी इस सीरीज को फॉलो करें और पढ़ते रहें Onlymyhealth
(Written by Vineet Kumar- Certified Fitness Coach, Nutritionist And Supplement Specialist)
All Image Source: freepik