1400 Calorie Meal Plan To Gain Weight: दुबले पतले लोगों को बहुत बार लोगों के सामना काफी शर्मिंदगा का सामना करना पड़ता है। शरीर का कम वजन उनके आत्मविश्वास को भी कम करता है। बॉडी शेमिंग और लोगों के ताने सुन सुनकर वे बहुत निराश हो जाते हैं। कई बार पेरेंट्स भी अपने कमजोर और पतले बच्चे को लेकर काफी चिंतित महसूस करते हैंं। ऐसे में बहुत बार लोग जिम जाना शुरु कर देते हैं, क्योंकि एक आम धारणा है कि जिम जाने से लोगों को वजन बढ़ने लगता है। जबकि यह सिर्फ एक मिथक है। सच तो यह है कि अगर आप अच्छा खान पान लिए बिना जिम जाते हैं, तो यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे आप चोटिल हो सकते हैं। अब सवाल यह उठता है कि जो लोग बहुत ज्यादा कमजोर हैं, तो ऐसे में वजन बढ़ाने के लिए क्या कर सकते हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार से बात की।
लोगों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाने और उनके फिटनेस जर्नी को आसान बनाने के लिए ओनलीमायहेल्थ ने एक स्पेशल फिटनेस कैंपेन शुरू किया है, जिसका नाम है "OMH Fitness Guide"। इसमें हम एक्सपर्ट से बातचीत के आधार पर लोगों के साथ फिटनेस और एक्सरसाइज, न्यूट्रिशन और डाइट के साथ-साथ सप्लीमेंट्स से जुड़ी जरूरी जानकारियां शेयर करते हैं। इस कैंपेन की सीरीज 'डाइट चार्ट' में हम वेट लॉस हो, फैट लॉस या वेट गेन, आपकी जरूरत के अनुसार डाइट प्लान शेयर करते हैं। आज इस लेख में हम आपके साथ वजन बढ़ाने के लिए 1400 कैलोरी का डाइट प्लान शेयर कर रहे हैं।
वजन बढ़ाने के लिए 1400 कैलोरी डाइट प्लान- 1400 Calorie Diet Plan For Weight Gain In Hindi
न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार, "इस डाइट प्लान को फॉलो करने से पहले आपको वजन बढ़ाने से जुड़ी कुछ जरूरी बातों को समझने की जरूरत है। सबसे पहले तो यह जान लें कि वजन बढ़ाने के लिए आपको अपनी दैनिक कैलोरी की कुल खपत से अधिक कैलोरी खाने की आवश्यकता होता है। उदाहरण के लिए अगर आपकी दैनिक कैलोरी इनटेक 1000-1200 कैलोरी है। तो वजन बढ़ाने के लिए आपको नियमित 1300-1500 कैलोरी खाने की जरूरत होती है। हालांकि, इतना कम कैलोरी इनटेक बहुत दुबले लोगों का होता है। अगर आपकी कैलोरी की दैनिक इनटेक भी 1000-1200, तो इस डाइट प्लान को 45 दिन तक फॉलो करने से आपको बहुत लाभ मिल सकता है। इसके अलावा, अच्छे रिजल्ट्स के लिए आपको सप्ताह में 5 दिन वेट ट्रेनिंग भी करनी चाहिए।" चलिए अब पूरे दिन की डाइट के बारे में जानते हैं...
इसे भी पढ़ें: हेपेटाइटिस में अपनाएं आयुर्वेदिक डाइट प्लान, जानें डॉक्टर की राय
सुबह खाली पेट क्या खाएं
सुबह उठने के बाद सबसे पहले पिएं 1-2 गिलास गुनगुना पानी। इससे डाइजेशन मजबूत बनेगा और खाना शरीर को लगेगा। उसके आधे घंटे बाद आप सुबह 2 केले या मीडियम साइज उबले हुए आलू खा सकते हैं। या फिर नट्स और ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं। साथ में एक गिलास दूध भी ले सकते हैं।
ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?
इस दौरान आप एक कटोरी दूध का दलिया, ओट्स के साथ एक केला खा सकते हैं। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो 2-3 अंडे भी खा सकते हैं। इसके अलावा, आप केले की स्मूदी या शेक बनाकर भी पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: ICMR ने बैलेंस डाइट के लिए निकाला My Plate कॉन्सेप्ट, जानें डाइट में हेल्दी ऑयल्स शामिल करना क्यों है जरूरी
ब्रेकफास्ट और लंच के बीच क्या खाएं?
इस दौरान यह सलाह दी जाती है कि आप कोई भी मौसमी फल खाएं। कोशिश करें कि हाई कैलोरी वाला फल खाएं जैसे कि आम। आप चाहें तो 200 ग्राम तक फलों की चाट भी खा सकते हैं।
लंच में क्या खाएं?
इस दौरान कोशिश करें कि 1-2 रोटी और एक कप चावल, साथ में एक कटोरी पनीर की सब्जी और दाल खाएं। आप चाहें तो सब्जी में चिकन, टोफू, सोयाबीन, राजमा, चना आदि का सेवन भी कर सकते हैं। साथ में एक कटोरी दही या सलाद खाएं।
इसे भी पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये 2200 कैलोरी डाइट, मसल बिल्डिंग में मिलेगी मदद
शाम को क्या खाएं?
शाम को एक कप चाय पिएं और नट्स, बीज और ड्राई फ्रूट्स खाए। इसके अलावा, आप भुने हुए चने और घी में भुने मखाने भी खा सकते हैं।
डिनर में क्या खाएं?
रात का खाना आप लंच की तरह ही कर सकते हैं। आप अपने अनुसार अलग-अलग सब्जियां ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: वजन बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये 3000 कैलोरी डाइट, एक महीने में आसानी से बढ़ेगा 3-4 किलो वजन
रात को क्या खाएं?
सोने से 1 घंटा पहले एक गिलास इलायची वाला दूध।
नोट: ध्यान रखें कि अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अगर आपको यह डाइट प्लान अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्त और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करें। बॉडी बिल्डिंग से जुड़ी और जानकारियों के लिए हमारी इस सीरीज को फॉलो करें और पढ़ते रहें Onlymyhealth
(Written by Vineet Kumar- Certified Fitness Coach, Nutritionist And Supplement Specialist)