जिस प्रकार से जो काम आप अकेले नहीं कर सकते हैं वह काम दो लोगो के मिलने पर आसानी से हो जाता है। उसी प्रकार हमारा खानपान भी है। अगर हम अपने खानपान में थोड़ी सी जागरूकता दिखाएं तो हमें सही पोषण मिले। यही नियम खाने के साथ भी लागू होता है। कुछ फूड कॉम्बिनेशन अपनाकर आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में एक ही चीज खाने की एकरसता से भी निजात पा सकते हैं। इन आहारों और फलों में शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व होता है जो आपको सेहतमंद रखता है साथ ही बीमारियों से बचाने में भी सहायक होता है। इनके फायदे भी अलग-अलग हैं।
गीन टी के साथ नीबू
हरी चाय में नींबू का रस डालकर पीना बहुत फायदेमंद होता है। यह दिल को तंदुरुस्त रखता है और इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर से बचाने में मदद करते हैं। कई शोध इस बात पर मुहर लगा चुके हैं कि अगर हरी चाय में कुछ बूंदें नींबू की डाल ली जाएं तो यह शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है।
एवोकाडो और पालक
एवोकाडो में असंतृप्त वसा और ओमेगा-3 की मात्रा काफी अधिक होती है। इसमें पोषक तत्त्वों को अवशोषित करने की क्षमता भी 15 गुना अधिक होती है, जो हृदय रोगों, अंधेपन और कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करती है। जब एवाकाडो और पालक एक साथ खाया जाता है जो यह वजन कम करने में भी मदद करता है।
परफेक्ट बॉडी मांगे कुछ खास
अपनी रोजमर्रा की पावर ट्रेनिंग एक्सरसाइज में स्ट्रेचिंग को भी शामिल कीजिए। कई शोध इस बात को साफ कर चुके हैं कि व्यायाम के बीच में या फिर उसके फौरन बाद की गयी स्ट्रेचिंग मांसपेशियों को करीब 20 फीसदी तक अधिक मजबूत बनाती है। व्यायाम के बाद शरीर में ऊर्जा बनाये रखने के लिए विभिन्न प्रकार के फलों का सेवन कीजिए।
आयरन अच्छा मिलता है
विटामिन सी, जब अंडे साथ लिया जाता है, तो यह लौह तत्त्व सोखने में सबसे ज्यादा मदद करने वाला कॉम्बिनेशन बन जाता है। विटामिन सी आयरन को छह गुना तक अधिक घुलनशील बना देता है जो थकान से होने वाली तकलीफों और अनीमिया को दूर रखता है।
इसे भी पढ़ें: चावल खाने से पहले जानें उसके प्रकार व लाभ, सेहत नहीं होगी खराब
बीमारियों से बचाव
फलों का सेवन करके आप कई प्रकार की बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। इन फलों में विटामिन, कैल्सियम, प्रोटीन, आयरन पाया जाता है। यह शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसलिए बीमारियों से बचने के लिए रंगीन और ताजे फलों का सेवन कीजिए।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में अमृत है गोंद के लड्डू, हड्डियों और मांसपेशियों को करता है मजबूत
पाचन क्रिया रखें दुरुस्त
खाने को अच्छे से और आसानी से पचाने के लिए जरूरी है पाचन क्रिया दुरुस्त रहे। ये फूड कांबिनेशन आसानी से पचने में सहायक होते हैं। इनके सेवन से पेट संबंधित समस्यायें भी नहीं होती हैं।
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
ताजे फलों का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। फलों में शरीर के लिए जरूरी सभी पौष्टिक तत्व होते हैं जो हमें बीमारियों से बचाने में सहायक होते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Diet & Nutrition In Hindi