धैर्यहीन महिलाओं को जल्दी आता है बुढ़ापा

हमेशा जल्दी में रहने वाले लोग संभल जाएं। धैर्य न रखने पर और हमेशा जल्दी में रहने वाली महिलाएं धैर्य रखने वाली महिलाओं की तुलना में जल्दी बुढ़ी होती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
धैर्यहीन महिलाओं को जल्दी आता है बुढ़ापा



ऑफिस जाने में देर हो रही है, नाश्ता भूल गए है, यहां जल्दी है, वहां जल्दी है, जल्दी...जल्दी..... अगर आप भी इसी तरह जल्दी में रहती हैं तो संभल जाएं। क्योंकि नए शोध से यह बात सामने आई है कि जो महिलाएं हमेशा बहुत जल्दी में रहती हैं उनकी कोशिकाएं धैर्य रखने वाली युवा महिलाओं की कोशिकाओं की तुलना में जल्दी बुढ़ापे की ओर बढ़ती है।

औरत

चीनी महिलाओं पर किया गया अध्ययन

यह शोध नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (एनयूएस) द्वारा चीनी महिलाओं पर किया गया है। शोध में इस बात की पुष्टि हुई है कि धर्यहीन महिलाओं की कोशिकाओं पर एजिंग का असर जल्दी दिखता है। जबकि जिन महिलाओं ने अपने व्यवहार में धैर्य बरता वे युवावस्था को ज्यादा समय तक बनाए रखीं।

अपने इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 1,158 स्वस्थ चीनी महिलाओं को शामिल किया। शोधकर्ताओं ने इन महिलाओं के सामने दो विकल्प में से एक को चुनने को कहा। पहले विकल्प में महिलाओं को 100 डॉलर लेने को कहा या फिर बाद में बड़ा पुरस्कार लेने को कहा। जिन महिलाओं ने जल्द पुरस्कार चाहा, उन्हें धैर्य न रखने वाली महिला माना गया और इसी आधार पर अध्ययन के परिणाम दिए गए।

इस अध्ययन से इस बात की पुष्टि हुई कि धैर्य न रखने पर कोशिकाएं जल्दी बुढ़ी होती हैं। दरअसल होता ये है कि धैर्य ना रखने पर हम जल्दी तनाव में आ जाते हैं जिससे कोशिकाएं सिकुड़ जाती हैं। हमेशा दल्दी में रहने या बार-बार धैर्य खोने से कोशिकाएं स्ट्रेस के कारण सिकुड़ जाती हैं जिससे झुर्रियां जल्दी दिखने लगती हैं।

 

Read more articles on Health news in Hindi.

Read Next

पीसीओएस की समस्या से परेशान महिलाओं के लिए खुशखबरी! मिल गया इसका उपचार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version