अगर आपके शरीर पर बहुत अधिक तिल हैं, खासकर एक बांह पर तो यह खबर आपके लिए बुरी हो सकती है। हाल ही में हुए एक शोध की मानें तो यदि आपकी एक बांह पर 11 से अधिक तिल हैं तो आपको त्वचा कैंसर यानी मेलेनोमा का खतरा अधिक रहता है। यह अध्ययन 300 जुड़वा औरतों पर आधारित है। इसमें ये भी कहा गया है कि इससे ब्रेस्ट कैंसर के गंभीर खतरे की पहचान करने वाले जीपी (जनरल प्रैक्टिस) में मदद मिलेगी।
लंदन किंग्स कॉलेज ने इस पर शोध किया, इसके लिए इसके शोधकर्ताओं ने जुड़वा महिलाओं के बड़े समूह का 8 साल तक अध्ययन किया और उनकी त्वचा के प्रकार, शरीर पर मौजूद तिल और चकत्तों के बारे में जानकारी इकट्ठा की।
कॉलेज में ट्विन रिसर्च एंड जेनेटिक एपिडेमियोलॉजी के प्रमुख ऑथर सिमोन रिबेरो ने कहा कि, "इस खोज से कैंसर के शुरुआती देखभाल में बहुत मदद मिलेगी।" ब्रिटेन में मेलेनोमा से हर साल 13,000 से अधिक लोग प्रभावित होते हैं। इसी क्रम में 400 पुरुषों और महिलाओं के एक छोटे ग्रुप पर भी रिसर्च किया गया। इसमें त्वचा कैंसर के खतरे को समझने में मदद मिली।
इस अध्ययन में यह निष्कर्ष निकला कि अगर महिला की दाहिनी बांह पर 7 तिल हैं तो उसे स्किन कैंसर का खतरा पूरे शरीर में 50 तिल होने के खतरे से 9 गुणा अधिक है। और यदि दाहिनी बांह पर 11 तिल के निशान हैं, तो पूरे शरीर में 100 तिल होने के अनुपात में मेलेनोमा का खतरा सबसे अधिक है। हालांकि लंदन के कैंसर रिसर्च के हेल्थ इंफॉर्मेशन मैनजर डॉ. क्लेयर नाइट ने कहा कि, "केवल बांहों पर ही ध्यान मत दीजिए- मेलेनोमा शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है। महिलाओं के पैर और पुरुषों के शरीर के निचले हिस्से में इसके होने के ज़्यादा खतरे हैं।"
Image Source - Getty
News Source - BBC
Read More Health News in Hindi