आजकल हर कोई स्वस्थ रहकर मनचाही बॉडी पाना चाहता है। स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट चार्ट और उसका पालन करना बहुत अनिवार्य है। खासकर पुरुषों के लिए डाइट चार्ट का होना बहुत जरूरी है। अगर आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में डाइट चार्ट को फॉलो नही करते हैं तो कई बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा शरीर अस्वस्थ और कमजोर हो जाता है। जिसके कारण तनाव और टेंशन आम समस्या बन जाती है।
चूंकि ऐसा माना जाता है महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्यादा काम करते हैं, इसलिए उनको ज्यादा पोषणयुक्त आहार की जरूरत होती है। स्वस्थ रहने के लिए पुरुष को 1800 कैलोरी की जरूरत प्रतिदिन होती है। इसके लिए पहले आप एक डाइट चार्ट बनायें और उसमें सारे खाद्य-पदार्थ शामिल कीजिए, जिसमें विटामिन और मिनरल्स सहित सारे जरूरी पोषणयुक्त आहार हों। ऐसा करने से न केवल बीमारियां आपसे दूर रहेंगी बल्कि आप फिट भी रहेंगे। यदि हेल्दी डाइट चार्ट बनाने में आपको दिक्कत हो रही है तो आप इन टिप्स को फालो कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : गर्भावस्था में फिट रहने के लिए करें व्यायाम
पुरुषों के लिए डाइट चार्ट -
ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?
सभी के लिए सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी है। हेल्दी ब्रेकफास्ट लेकर आप स्वस्थ तो रहते ही हैं साथ ही आपका दिमाग भी ज्यादा तेज काम करता है। इसलिए सुबह का नाश्ता करना न भूलें। सुबह के नाश्ते में अंडा और दूध ले सकते हैं, इसके अलावा दलिया, बटर ब्रेड के साथ चाय और कॉफी भी आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होगा। अगर आप अपने नाश्ते को मजेदार बनाना चाहते हैं तो हर रोज नाश्ते में कुछ अलग खाइए। तरबूज या कोई पका हुआ फल भी अच्छा विकल्प होगा।
दोपहर में क्या खाएं?
लंच के समय फास्ट फूड का सेवन बिलकुल मत कीजिए। लंच के समय उचित तरीके से पौष्टिक आहार लीजिए। इसके लिए दो चपाती, 1 कटोरी दाल, 1 कटोरी पनीर की सब्जी, 1 कटोरी चावल और साथ में टमाटर या खीरे का सलाद अवश्य लीजिए। लंच के बाद एक गिलास फलों का रस जरूर लीजिए। इस समय कार्बोनेटेड सोडा का सेवन बिलकुल मत कीजिए। लंच के बाद शाम में एक चम्मच मूंगफली के मक्खन के साथ पूरी गेहूं की रोटी ले सकते हैं। शाम को ग्रीन टी पीना भी स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहेगा।
इसे भी पढ़ें : फिट रहने के लिए क्या वाकई है जिम की जरूरत
रात में क्या खाएं?
यदि आप मांसाहारी हैं तो रात के खाने मे चिकेन या मछली खा सकते हैं। लेकिन यदि आप रेड मीट खा रहे हैं तो सप्ताह में केवल एक ही दिन खाइए। इसके अलावा एक प्लेट ब्राउन चावल टमाटर के सॉस के साथ खाइए, इससे लाइकोपीन होता है जो प्रोस्टेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा गाजर, पालक या बीन्स की सब्जी के साथ गेंहू की रोटी खाइए। रात के खाने में सलाद जरूर शामिल कीजिए, इससे शररी में अतिरिक्त वसा नही जाएगी जिससे मोटापा बढ़ने की संभावना कम होती है। एक कप दही या वसा रहित आइसक्रीम भी रात के खाने में शामिल कीजिए।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles on Diet and Nutritions