
गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ रहने के लिए संयमित खान-पान के साथ ही व्यायाम जरूरी है। जानिए गर्भावस्था के दौरान व्यायाम से होने वाले फायदों के बारे में।
गर्भवती महिलाओं को अपनी गर्भावस्था के दौरान कम शारीरिक मेहनत वाले व्यायाम करने चाहिए। गर्भावस्था के दौरान व्यायाम करने से प्रसव के दौरान कम तकलीफ होती है। यदि आप गर्भवती होने के पहले से ही नियमित रूप से व्यायाम करती हैं, तो आपको केवल इसे बनाए रखने की जरूरत है। लेकिन गर्भावस्था के लक्षण दिखने के बाद अपने डॉक्टर से इस संबंध में सलाह जरूर करें कि आपका व्यायाम करना सही रहेगा या नहीं।
आपका द्वारा किया गया व्यायाम आपके होने वाले बच्चे पर भी असर डालता है। इसलिए यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि आपके द्वारा किया गया व्यायाम आपके बच्चे के लिए सुरक्षित हो, और इन व्यायामों को लंबे समय तक जारी रख सकें।
गर्भावस्था के दौरान कुछ व्यायाम फायदेमंद हो सकते है। जाने कुछ सामान्य से सुझाव:
1. अपने दिनचर्या व्यायाम में परिवर्तन करें-
पहले और तीसरे महीने के दौरान विशेष रूप से आपको अपनी व्यायाम दिनचर्या में परिवर्तन करने की जरूरत होती है। इस दौरान आपको किसी भी प्रकार का भारी बोझ उठाने से बचना चाहिए। गर्भवस्था के दौरान भारोत्तोलन जैसे व्यायाम ना करें। एक्वा-एरोबिक्स, योग जैसे व्यायाम कर सकती है। लेकिन डॉक्टर या फिटनेस ट्रेनर की देखरेख में ही व्यायाम करें।
2. सुरक्षित गर्भावस्था व्यायाम-
गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित व्यायाम ही करें, जो आपको और आपके होने वाले बच्चे को किसी भी प्रकार का नुकसान ना पहुंचाए। जैसे- योग, ध्यान व टहलना । ये व्यायाम गर्भवस्था के दौरान सुरक्षित होते है।
3. पीठ दर्द कम करने के लिए-
पीठ दर्द कम करने करने के लिए और अपने शरीर पर अतिरिक्त भार को संभालने के लिए आप योग कर सकती हैं। ऐसे में आप सांस संबंधी योग कर सकती हैं। तैरना भी गर्भावस्था में अच्छा व्यायाम है।
4. वजन प्रबंधन-
आप दो तरह से अपने वजन का प्रबंधन कर सकती है, और व्यायाम इसमें आपकी मदद करता है। पहला पेट भर खाने के बाद अधिक कैलोरी को जलाने के लिए। दूसरी आप व्यायाम करने की आदत को अपनी आदत में शामिल करें।
5. तनाव कम करने वाले व्यायाम-
क्या आप जानते हैं कि आम तौर पर व्यायाम तनाव को कम करने और मूड को सही करने में बहुत कारगर होता है। हम सभी जानते हैं मूड का बदलना गर्भावस्था के आम लक्षणों में से एक है । गर्भावस्था के दौरान कुछ महिलाओं में तनाव ज्यादा होता है। गर्भावस्था के दौरान नियमित रूप से व्यायाम करने से आप भावनात्मक रूप सही महसूस कर सकती हैं, और इससे कम तनाव होगा।
Read More Article On Pregnancy And Fitness
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।