सिर्फ दवाएं ही नहीं पत्तियां भी कर सकती है कैंसर ठीक

कैंसर का खात्मा करने में इस जादुई पेड़ की पत्तियां बहुत ही प्रभावी और कारगर हैं, इस लेख में विस्तार से जानें इस पेड़ की पत्तियों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
सिर्फ दवाएं ही नहीं पत्तियां भी कर सकती है कैंसर ठीक

कैंसर ऐसी बीमारी है जिसका निदान अगर समय पर न हो तो यह जानलेवा भी हो सकती है। ज्यारदातर लोग इस बीमारी के नाम से ही डरते हैं, क्योंकि इस बीमारी का उपचार बहुत ही महंगा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुदरत की गोद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं जिनसे कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का खात्मा आसानी से किया जा सकता है और यह बहुत ही सस्ती भी हैं। इस लेख में हम आपको एक ऐसे पेड़ की पत्तियों के बारे में बता रहे हैं जिससे कैंसर जड़ से खत्म हो जाता है।

dhimn in hindi

क्या है इस पेड़ का नाम

क्या आप इस बात पर यकीन कर सकते हैं कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को एक पेड़ की पत्ती से ठीक किया जा सकता है। जी हां, यह सच है, क्योंकि इस पेड़ की पत्तियों से कैंसर का उपचार आसानी से हो सकता है। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में दहीमन नाम के इस पेड़ से न केवल कैंसर का उपचार होता है बल्कि यह दूसरी खतरनाक बीमारियों के उपचार में भी फायदेमंद है।


संजीवनी से कम नहीं

दहीमन नाम के इस पेड़ की पत्तियां संजीवनी बूटी का काम करती हैं। इसके सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को ठीक किया जा सकता है। अब तक कई लोगों को इसकी पत्ती से आराम भी मिला है। इस पेड़ की पत्तियों से कैंसर के अलावा मानसिक पीड़ा, ब्लड प्रेशर और पीलिया जैसी बीमारियों का उपचार किया जा सकता है।


कैसे करें पेड़ की पहचान

इस पेड़ की पहचान केवल छत्तीसगढ़ में हुई है, और यह कहीं दूसरी जगह नहीं मिला है। हालांकि अभी इस पेड़ की पहचान हर किसी को नहीं मालूम है। जिससे अभी इसकी मांग इतनी नहीं हुई है। इस पेड़ के पत्तियों की खासियत भी काफी अनोखी है।


खुद से उभर जायेगा

इस पेड़़ की पत्तियों की पहचान करने का यह सबसे आसान तरीका है। इसके पत्तों पर आप कुछ भी लिखेंगे तो वह अपने आप उभर कर आ जाएगा। वहीं इसको लेकर यह भी मान्यता है कि यह आदि काल का पौधा है। उस दौर में गुप्तचरों द्वारा इस पत्ते पर संदेश अदान-प्रदान किये जाते थे। यह संदेश आज भी इन पत्तों पर साफ तौर पर दिखाई देते हैं। जिनको पढ़ना काफी आसान है।


दूसरी बीमारियों में भी फायदेमंद

यह न केवल कैंसर के उपचार में मदगार है बल्कि इससे ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखा जा सकता है। शराब की लत छुड़ाने के लिए भी इस पौधे की पत्तियों का प्रयोग किया जा सकता है। दुर्घटना में चोट लगने या रक्तस्राव होने पर भी इस पेड़़ की पत्तियों का प्रयोग करें। ये पत्तियां इतनी फायदेमंद हैं कि इनको संजीवनी बूटी कहना अतिशयोक्ति नहीं है।

इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्‍ट/कमेंट कर सकते है।
 
Image Source : i.ytimg.com

Read More Articles on Home Remedies for Diseases in Hindi

Read Next

जानें कैसे इस जूस से कुछ ही घंटों में छूमंतर हो जाता है सिरदर्द

Disclaimer