अक्सर मैंने यह महसूस किया है कि जब भी कोई महिला मेकअप करके बहुत सुंदर दिखती है, तो पुरुष बहुत इंप्रेस होते हैं लेकिन दूसरी महिलाओं को ईर्ष्या होने लगती है। ऐसा क्यों होता है, यह सवाल हमेशा मेरे जहन में घूमता रहता है। क्या आपने भी कभी इस बारे में सोचा है कि क्यों ज्यादातर महिलाएं ऐसा व्यवहार करतीं हैं? हालांकि एक शोध से भी यह बात समाने आई है। शोध के अनुसार देखा जाता है कि पुरुष ऐसा मानते हैं कि मेकअप करने वाली व मैंटेन रहने वाली महिलाएं अधिक ‘प्रतिष्ठित’ होती हैं, लेकिन वहीं एक मेकअप की हुई दूसरी महिला को देखकर उसे ‘हावी रहने की सोच वाला’ समझती है और ईर्ष्या की दृष्टी से देखती है
क्या कहता है शोध
शोध के परिणाम बताते हैं कि मेकअप किसी इंसान की सामाजिक स्थिति की अवधारणा को बदल सकता है, हालांकि यह निर्णय करने वाले व्यक्ति (पुरुष या महिला) पर निर्भर करता है। दरअसल यह अपने आप में पहला अनुसंधान है जो बताता है कि कैसे पुरुषों और महिलाओं का नज़रिया मेकअप करने वाली महिला को लेकर अलग-अलग होता है।
इसे भी पढ़े : बिना छुएं उन्हें अपना बना लेने के तरीके
टॉप स्टोरीज़
शोध का नतीजा
स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ स्टिरलिंग से शोधार्थी विक्टोरिया मिलेवा ने बताया, “महिला और पुरुष दोनों का मानना है कि मेकअप धारण किए हुई कोई महिला अधिक आकर्षक लगती है, लेकिन यह वास्तव में देखने वाले के ऊपर निर्भर करता है।” विक्टोरिया के अनुसार, “मेकअप धारण की हुई किसी महिला को देखकर पुरुष सोचते हैं कि वह अधिक ‘प्रतिष्ठित’ है वहीं महिला कोई दूसरी महिला मेकअप वाली महिला को देखकर उसे अधिक ‘दबंग’ समझती हैं।”
क्यों ईर्ष्या करती है महिलाएं
अगर आप जानना चाहते हैं कि महिलाएं एक दूसरे को नापसंद क्यों करती है, तो उनमें से कुछ से ही बात करके आपको इस बात का अंदाजा लग जाएगा। शायद ही कोई ऐसी महिला हो, जिसके जीवन में ऐसी कोई महिला न हो, जिसे वह नफरत करती हो। हम में से अधिकांश इस सच पर विश्वास करते हैं कि अगर एक औरत सोचती है कि आप उसकी तुलना में सुंदर है तो वह असुरक्षित महसूस करने लगती है। आपके बगल में खड़े होते हुए उसे अपनी उपस्थिति शर्मिंदगी महसूस कराती है। और अगर आप सिंगल है तो वे आपको प्रतियोगी के रूप में देखती है। महिला एक दूसरे से नफरत इसलिए भी करती है कि कही आप करिश्माई रूप से उसके प्रेमी या पति को लुभाने न लग जाये।
इसे भी पढ़े : महिलायें क्यों करती हैं एक दूसरे को नापसंद
आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि एक औरत, दूसरी औरत से सिर्फ चिढ़ती और जलन करती है पर ऐसा नहीं है। पुरुषों की तरह महिलाएं भी आकर्षक व्यक्तित्व वाली महिलाओं के प्रति आकर्षित होती हैं। पर ये बात वो किसी से भी नहीं बतातीं, खासतौर पर पुरुषों को।
इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्ट/कमेंट कर सकते है।
Image Source - Getty
Read More Articles on Relationship in Hindi