आप सभी जानते हैं कि एक्सरसाइज करना और फिट रहना कितना जरूरी है। सेहतमंद रहने के लिए हमे अपनी डेली रूटीन में कई तरह के बदलाव करने पड़ते हैं और कई तरह की चीजों पर ध्यान देना पड़ता है।
आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनी सेहत पर ध्यान रखना काफी मुश्किल हो जाता है। जिसकी वजह से शरीर में कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। इसके साथ ही मोटापा भी धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। जो लोग अपने मोटापे और शरीर में बढ़ने वाली कैलोरी से परेशान रहते हैं वो अक्सर वजन कम करने में लगे रहते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा समस्या पेट के आसपास की चर्बी होती है जिसे हटाना काफी मुश्किल हो जाता है। हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं।
एक्सरसाइज
वजन कम करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होती है एक्सरसाइज। ज्यादा से ज्यादा एक्सरसाइज करने से हमारे पेट की चर्बी कम होने लगती है। अगर आप एक्सरसाइज नहीं करते तो आपको जरूरत है कि एक्सरसाइज शुरू करें। इससे आपके शरीर से ज्यादा मात्रा में कैलोरी बर्न होगी और आप अपने आपको कुछ समय बाद ज्यादा फिट महसूस कर सकेंगे।
टॉप स्टोरीज़
दौड़ना
एक्सरसाइज के अलावा आप सिर्फ दौड़ने पर भी ध्यान दे सकते हैं। शरीर को हमेशा फिट रखने के लिए एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए अगर आप एक्सरसाइज नहीं कर पाते तो आप रोजाना अपनी डेली रूटीन में रनिंग को शामिल कर लें। ये एक एक्सरसाइज का ही रूप है। दौड़ लगाने से जहां आपका दिल भी स्वस्थ रह सकेगा वहीं आप भी लंबे समय तक अपने आपको फिट महसूस कर सकेंगे। अगर आपको रनिंग की आदत नहीं है तो आप शुरुआत में कुछ मीटर ही दौड़ने की कोशिश करें। तेज दौड़ने की जगह आप धीरे-धीरे दौड़ें।
ज्यादा मात्रा में खाना खाने से बचें
अगर आप अपने बढ़ते मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने खाने पर खासा ध्यान देने की जरूरत है। रोजाना आप तीन बार पेट भरकर खाने से हमारा पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर पाता। इसलिए, हर दो से तीन घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाते रहें। इससे आपकी पाचन क्रिया भी ठीक रहेगी।
इसे भी पढ़ें: पेट की चर्बी से लेकर थुलीथुली जांगों कम करने के लिए इन 2 तरीकों से खाएं एवोकैडो
खाने के बाद तुरंत पानी न पिएं
कई लोगों की आदत होती है कि खाना खाने के तुरंद बाद वो पानी पी लेते हैं, जो कि मोटापे का एक बड़ा कारण है। आपको बता दें कि खाने के बाद पानी पीना सही नहीं होता है। बल्कि आपको खाना खाने के करीब एक से डेढ़ घण्टे बाद ही पानी पीना चाहिए।
नाश्ता
दिनभर में सबसे ज्यादा जरूरी डाइट हमारे लिए सुबह की ही होती है। कुछ लोग सोचते हैं कि नाश्ता नहीं करने से वजन कम होता है, जबकि ऐसा नहीं है। उल्टा नाश्ता न करने से हमारी भूख बढ़ती है और हम ज्यादा खा लेते हैं, जिससे वजन बढ़ने की परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: इन 11 औषधियों के प्रयोग से कम करें पेट की चर्बी, नहीं होगा कोई नुकसान
शहद का करें सेवन
अगर आप अपने पेट की चर्बी को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए आप शहद को चुन सकते हैं। शहद आपका मोटापा कम करने में काफी हद तक कारगार होता है। आप रोजाना सुबह गुनगुने पानी में शहद को मिलाकर पी सकते हैं।
Read More Article On Weight Management In Hindi