अच्छी हाइट एक अच्छे व्यक्तित्व की पहचान होती है। अच्छी लंबाई लोगों की पर्सेनालिटी में चार चांद लगाने का काम करती है। आम जगह हो या मॉडलिंग रैंप अच्छी लंबाई वाले लोग अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। लेकिन कम लंबाई वाले पुरुषों या महिलाओं को अक्सर मन मारना पड़ता है। वह दूसरों की लंबाई देखकर खुद को असहज महसूस करने लगते हैं। हालांकि सबके साथ ऐसा नहीं होता। लंबाई बढ़ने के पीछे अक्सर आपके खान-पान की एक बहुत बड़ी भूमिका होती है इसलिए बचपन से ही सही पोषण बहुत जरूरी होता है। इतना ही नहीं लंबाई बढ़ने के पीछे ग्रोथ हॉरमोन भी बहुत जरूरी होते हैं। सही पोषण न मिलने के कारण शरीर का विकास रुक जाता है, जिसके कारण हमारी लंबाई नहीं बढ़ पाती। शरीर के सही विकास के लिए खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। अगर आप नाटू-छोटू सुन-सुन कर पक चुके हैं तो हम आपको आपके खान-पान से जुड़ी ऐसी 5 बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें सुधारकर आप लंबाई बढ़ा सकते हैं।
गांठ बांध लें ये 5 बातें, तेजी से बढ़ेगी हाइट
कैल्शियम
शरीर को जिन खनिजों की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है उनमें से एक है कैल्शियम। कैल्शियम न केवल हड्डियों को मजबूत बनाता है बल्कि हमारे शरीर को ताकत देने का भी काम करता है। दूध, चीज़, दही जैसे डेयरी उत्पादों में कैल्शियम मिलता है। अगर आप अच्छी लंबाई पाना चाहते हैं तो डेयरी उत्पादों का सेवन जरूर करें। कभी भी शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें।
इसे भी पढ़ेंः जहां दिखे खरीद लें सीताफल सेहत रहेगी हमेशा दुरुस्त, जानें सीताफल से जुड़े 4 मिथ जिससे डरते हैं लोग
टॉप स्टोरीज़
मिनरल
कैल्शियम के बाद हमारे शरीर के लिए दूसरी सबसे जरूरी चीज है मिनरल। दरअसल मिनरल हमारे शरीर में हड्डियों के ऊतकों का निर्माण करने का काम करते हैं। इतनी ही नहीं ये हड्डियों के विकास और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। आप प्राकृतिक रूप से लंबाई बढ़ाने के लिए मिनरल का अधिक इस्तेमाल करें। आप पालक, हरी बीन्स, फलियां, ब्रोकोली, गोभी, कद्दू, गाजर, दाल, मूंगफली, केले, अंगूर और आड़ू जैसे मिनरल युक्त सब्जियों और फलों का सेवन कर सकते हैं।
विटामिन डी
विटामिन डी हमारे शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। दरअसल हड्डी में कैल्शियम को अवशोषित करने, उनके विकास और प्रतिरक्षा प्रणाली को सही तरह से काम करने में विटामिन डी बहुत काम आता है। शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप मछली, दाल, अंडा, टोफू, सोया मिल्कर, सोया बीन, मशरूम और बादाम का सेवन कर सकते हैं। शरीर में पर्याप्त रूप से विटामिन डी होने पर आपकी लंबाई तेजी से बढ़ती है।
इसे भी पढ़ेंः सर्दियों में Cold और Flu से बचना है तो खाएं विटामिन C से भरपूर ये 5 फूड, पूरे सीजन रहेंगे फिट
प्रोटीन
प्रोटीन हमारे शरीर के लिए उतना ही जरूरी है, जितना की कैल्शियम। प्रोटीन लंबाई बढ़ाने में भी मदद करता है। प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करने का काम करता है। दरअसल शरीर की सही ग्रोथ के लिए अमीनो एसिड से भरपूर पदार्थ शरीर की जरूरत होते हैं। मछली, दूध, चीज़, बींस, मीट, मूगंफली, दालें और चिकन जैसे कुछ आहार प्रोटीन की मात्रा में भरपूर होते हैं। यह आपको स्वस्थ रखने के साथ-साथ लंबाई बढ़ाने में मदद करते हैं।
विटामिन ए
प्राकृतिक रूप से लंबाई बढ़ाने और अंगों को सही ढंग से काम करने के लिए विटामिन ए की भी बहुत जरूरत होती है। विटामिन ए की आपूर्ति के लिए आपको अपनी डाइट में पालक, चुकदंर, गाजर, चिकन, दूध, टमाटर आदि के अलावा सब्जियों के जूस को शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी हड्डियां तो मजबूत होंगी ही और आपकी लंबाई भी बढ़ेगी।
Read More Articles On Healthy Diet in Hindi