पकाने के बजाय कच्चा खाएं ये 6 फूड्स, मिलेगा ज्यादा पोषण और कंट्रोल रहेगा वजन

ने की ज्यादातर चीजों को पकाने, काटने, ब्लेंड करने और मैश करने से इसमें मौजूद कैलोरीज प्रभावित होती हैं। ज्यादातर खानों को पकाने से इसमें कैलोरीज की मात्रा बढ़ जाती है इसलिए अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको कई फूड्स को कच्चा खाना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
पकाने के बजाय कच्चा खाएं ये 6 फूड्स, मिलेगा ज्यादा पोषण और कंट्रोल रहेगा वजन

कई बार हम अपना वजन घटाना चाहते हैं और इसके लिए प्रयास भी करते हैं मगर वजन नहीं घटता है। इसका कारण ये है कि वजन घटाने के लिए जितना जरूरी है कि आप क्या खाते हैं उतना ही जरूरी है कि आप कैसे खाते हैं। ऐसे बहुत से आहार हैं जिन्हें वजन घटाने के लिए लाभप्रद माना जाता है मगर उन्हें खाने का सही तरीका आपको पता नहीं है, तो इसका कोई फायदा नहीं है। दरअसल खाने की ज्यादातर चीजों को पकाने, काटने, ब्लेंड करने और मैश करने से इसमें मौजूद कैलोरीज प्रभावित होती हैं। ज्यादातर खानों को पकाने से इसमें कैलोरीज की मात्रा बढ़ जाती है इसलिए अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको कई फूड्स को कच्चा खाना चाहिए।

ड्राई नट्स

नट्स को कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद होता है लेकिन बहुत सारे लोग इसे भूनकर या तलकर खाते हैं। भूनकर या तलकर खाने से इसमें कैलोरीज की मात्रा बढ़ जाती है और पोषक तत्वों की मात्रा घट जाती है। मूंगफली को इसके खोल के साथ ही भूनकर खाना अच्छा है मगर इसे तोड़कर भूनने या तल कर खाने से इसमें कैलोरीज बढ़ जाती हैं। इसी तरह अगर आप बादाम, काजू, अखरोट आदि को भूनकर खाने के शौकीन हैं तो इसे कच्चा खाना शुरू कीजिए, वजन अपने आप कंट्रोल हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:- रोजाना खाएं ये 5 नट्स, 10 दिन में घटेगा 5kg वजन

ब्रॉकली

वजन घटाने वालों के लिए ब्रॉकली का सेवन बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें कैलोरीज की मात्रा बहुत कम होती है जबकि प्रोटीन, विटामिन सी और पौटैशियम की मात्रा भरपूर होती है। इसमें मौजूद गोइट्रिन नामक तत्व हमारे थायरॉइड के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ब्रॉकली को भी अगर आप पकाकर खाने के बजाय सलाद के रूप में कच्चा खाते हैं तो इससे आपका वजन तेजी से घटता है। ब्रॉकली को 10 मिनट तक पकाने से इसके 60 प्रतिशत पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।

गोभी

गोभी की सब्जी स्वादिष्ट होती है और कई लोगों को गोभी कच्चा खाना भी अच्छा लगता है। ताजी गोभी में पकी गोभी की अपेक्षा 30 प्रतिशत कम प्रोटीन होते हैं। अगर गोभी को पकाकर खाना है तो इसे भाप से पकाना ज्यादा बेहतर होता है क्योंकि पानी से पकाने से इसमें मौजूद कई जरूरी एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स नष्ट हो जाते हैं।

बंद गोभी या पत्ता गोभी

पत्ता गोभी या बंद गोभी में कई ऐसे एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो कैंसर से हमारी रक्षा करते हैं। इसे खाने से शरीर में विषैले पदार्थों को खत्म करने वाले एंजाइम्स भी बढ़ते हैं, जिससे कोलन कैंसर की संभावना कम होती है। पत्ता गोभी को भी अगर आप पकाकर खाने के बजाय कच्चा सलाद के रूप में खाते हैं तो इससे आपको ज्यादा पोषक तत्व मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें:- इस तरह बनाएं फास्ट फूड्स को हेल्दी, कंट्रोल रहेगा वजन और दुरुस्त रहेगी सेहत

लाल मिर्च

लाल मिर्च में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है। इसके अलावा लाल मिर्च में कैरोटनॉइड्स, पॉलीफेनॉल्स भी पाए जाते हैं। लाल मिर्च का सेवन भी अगर आप पकाने के बजाय कच्चा करते हैं तो इससे आपको ज्यादा पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट्स मिलते हैं। विटामिन सी को गर्म करने पर ये टूट जाते हैं इसलिए विटामिन सी वाले ज्यादातर पदार्थों का सेवन कच्चा ही किया जाता है। पानी में पकाने के बजाय अगर इसे तलकर या भूनकर खाया जाए तो इसमें मौजूद तत्वों से ज्यादा लाभ मिल सकता है।

नारियल

नारियल की चटनी बेहद स्वादिष्ट होती है और दक्षिण भारतीय ज्यादातर खानों में इसका भरपूर इस्तेमाल होता है। लेकिन चटनी बनाने के लिए इसे पकाने से इसमें मौजूद कई तत्व नष्ट हो जाते हैं। नारियल में सोडियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता है। इसे कच्चा खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है। नारियल शरीर में तुरंत एनर्जी लाता है इसलिए केला की तरह वर्कआउट के बाद नारियल खाना भी आपके लिए बहुत अच्छा है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Weight Loss in Hindi

Read Next

महिलाओं में बढ़ते मोटापे का कारण बनता है ये जानलेवा रोग

Disclaimer