दही एक दुग्ध-उत्पाद है। खाने में दही का प्रयोग पिछले लगभग 4500 साल से किया जा रहा है। आज इसका सेवन दुनिया भर में किया जाता है। यह एक स्वास्थ्यप्रद पोषक आहार है। यह प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्वों से भरा होता है। यह आपके पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद लाभदायक बैक्टीरिया आपको स्वस्थ रखते हैं। यह पेट के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं। जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।
इसे भी पढ़ें: अच्छी नींद के लिए डिनर के बाद खाएं ये हेल्दी स्नैक्स
एसिडिटी से दूर रखे
कई लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद ही एसिडिटी होने लगती है। अगर आपको भी ऐसी ही समस्या है तो खाने के तुरंत बाद, या उसके साथ ही एक कटोरी सादी दही खाएं। ये दही आपके शरीर का पीएच बैलेंस बनाए रखेगी। साथ ही आपके पेट में खाने से पैदा हुई गर्मी को कम करेगी। जिससे आपको एसिडिटी नहीं होगी। अगर आप खाने के बाद छाछ या दही लेते हैं तो आप को इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही आपका खाना आसानी से पच जाएगा। आप एक ग्लास छाछ में थोड़ा सा भुना ज़ीरा पाउडर डालकर भी पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: जानें क्यों न करें डेयरी प्रोडक्ट के साथ खट्टे फलों का सेवन
टॉप स्टोरीज़
हाज़मा दुरूस्त करे
प्रोबायोटिक होने के कारण दही में विटामिन बी12 और माइक्रोऑर्गैनिज्म होते हैं जो पेट में बैक्टीरिया बढ़ाते हैं, जो बदहजमी की स्थिति संभालते हैं। दही खाने के हाजमे में मदद करता है और कब्ज से बचाव करता है।
दूध से ज्यादा फायदेमंद है दही!
कुछ लोगों को दूध में मौजूद लैक्टोज के कारण पाचन नही हो पाता है। ऐसे में वो दूध जैसे फायदे दही से ले सकते हैं। इससे आपको कैल्शियम और दूसरे विटामिन मिल जाएंगे, वो भी बिना लैक्टोज के। खाने के साथ दही कई तरीकों से खाया जा सकता है। आप दही में सब्ज़ी मिलाकर रायता बना सकते हैं। नमक या चीनी मिलाकर दही खा सकते हैं। सादा दही भी खाया जा सकता है।
दही में छुपा है खूबसूरती का ख़जाना
दही एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो खाने में स्वास्थ्यवर्धक तो है ही साथ ही ये सौंदर्य निखारने के लिए भी अच्छा स्रोत माना जाता है। गर्मियों में अक्सर तेज धूप शरीर पर पड़ने से त्वचा झुलस या टैन हो जाती है, ऐसे में दही टैनिग कम करने के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। इतना ही नही दही में बेसन मिलाकर लगाने से भी चेहरे पर चमक आती है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source: Getty
Read More Articles On Diet & Nutrition In Hindi