डार्क सर्कल से छुटाकारा पाने के आसान व असरकारी उपाय

आंखों के नीचे काले घेरे होने के कई कारण हो सकते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ खास और असरकारी ब्यूटी टिप्स के बारे में जानें।
  • SHARE
  • FOLLOW
डार्क सर्कल से छुटाकारा पाने के आसान व असरकारी उपाय

आंखों के नीचे पड़ने वाले काले घेरे आपकी खूबसूरती बिगाड़ सकते हैं। यह समस्या कई वजहों जैसे शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना, नींद न आना, मानसिक तनाव या फिर बहुत ज्यादा देर तक कंप्यूटर सिस्टम पर काम करने के कारण भी हो सकती है। इन डार्क सर्कल की वजह से व्यक्ति थका हुआ और उम्रदराज भी नजर आता है।

beauty tips for dark circleडार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए घर में मौजूद विकल्पों की मदद भी ली जा सकती है। यह विकल्प पूरी तरह सुरक्षित होते हैं। इनकी मदद से काले घेरे की समस्या से आसानी से निजात पाया जा सकता है। जानें इन उपायों के बारे में-


बादाम का तेल

काले घेरे से छुटकारा पाने के लिए बादाम के तेल बहुत फायदेमंद है। बादाम के तेल को आंखों के आस-पास लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। फिर उंगलियों से 10 मिनट तक हल्की मालिश करें। इसके बाद चेहरा साफ कर लें।

चाय का पानी

चायपत्ती को पानी के साथ उबाल लें और फिर ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद रुई के फाहे को उसमें भिगोकर आंखों के नीचे और आस-पास लगाएं। थोड़ी देर बाद पानी से चेहरा साफ कर लें। नियमित रूप से ऐसा करने से चेहरे के काले घेरे तेजी से कम हो जाएंगे।

आलू

यह बहुत ही असरकारी नुस्खा है। रात में सोने से पहले चेहरा अच्छे से साफ करें। इसके बाद आलू की पतली स्लाइस काटकर उन्हें आंखों पर 20 से 25 मिनट रखें। इसके बाद चेहरा साफ कर लें।

ठंडी टी बैग

डार्क सर्कल्स पर प्रयोग किए गए ठंडे टी-बैग्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। टी-बैग्स में मौजूद तत्व टैनिन आंखों के आसपास की सूजन और छाई डार्कनेस को कम करता है।

बादाम तेल

आंखों के आस पास की संवेदनशील त्‍वचा पर आप बादाम तेल लगा कर रात को सो सकती हैं। दूसरी सुबह ठंडे पानी से मुंह धो लें।

गुलाब जल

बंद आंखों पर गुलाब जल से भिगोई हुई रूई को आंखों पर रखें। ऐसा केवल 10 मिनट तक करें। ऐसा करने से आंखों के आस पास की त्‍वचा चमक उठेगी।

पुदीना पत्‍ता

पुदीने की पत्‍तियों को पीस लें और आंखों के आस पास लगा लें। इसे कुछ देर छोड़ दें और फिर आंखों को पानी से धो लें। इससे आपको काफी सहायता मिलेगी।

संतरे का रस और ग्‍लीसरीन

इस पेस्ट को हर रोज आंखों और आस पास के एरिया पर लगाएं। यह बहुत ही प्रभावशाली है और डार्क सर्कल से निजात भी दिलाता है।

बादाम, नींबू व दूध

तीन बादाम, नीबू के रस की पांच-छह बूंदे और दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे आंखों के नीचे लगाकर 15 मिनट बाद कॉटन से साफ कर लें।

 

 

Read More Articles On Beauty In Hindi

Read Next

मेकअप के साथ प्राकृतिक सुंदरता पाने के आसान उपाय

Disclaimer