
समाज बदल रहा है। और नारी सशक्तिकरण की परिभाषा भी। आर्थिक उदारवाद के इस दौर में महिलाएं सदियों से चली आ रहीं उन सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ रही हैं, जिनके बारे में कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। आज नारी पहले से अधिक आत्मनिर्भर है। वह अपनी नयी पहचान गढ रही है। और इसके लिए पुरुष पर उसकी निर्भरता न के बराबर रह गयी है। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर महिला सशक्तिकरण की परिभाषा क्या है। किस महिला को आप सशक्तिकरण के दायरे में रखते हैं।
आप सशक्त हैं अगर...
- आपको अपने डर के बारे में पता है और आप उस पर किसी भी तरह फतह हासिल करना चाहती हैं। आखिर क्यों, किसी डर को अपनी जिंदगी पर हावी होने दिया जाए। आखिर डर से बचने का एक ही रास्ता है कि उसे खुद पर हावी न होने दिया जाए।
- आप रोजाना नया सीखती हैं। रोमांच से भरी पड़ी है यह दुनिया। और इसके हर कण में कुछ नया सीखने की अपार संभावनाएं हैं।
- आप मानती हैं कि आपमें महान कार्य करने की क्षमता और दक्षता है। डॉ स्यूस कहते हैं, 'आज आप केवल आप हैं, यह सत्य से भी अधिक सत्य है। और इस दुनिया में ऐसा कोई व्यक्ति जीवित नहीं जो स्वयं आप जितना आप हो।' यानी आप अपनी तरह की अकेली हैं।
- आप वक्त की कीमत पहचानती हैं और हर लम्हा जीना चाहती हैं। ''द पॉवर ऑफ नॉऊ' और 'ए न्यू अर्थ' जैसी किताबों के लेखक एकॉर्ट टोले ने कहा है 'जीवन आपको हर वह अनुभव देगा जो आपकी चेतना के विकास के लिए जरूरी है।'' स्वामी विवेकानंद ने भी कहा है कि कुदरत भले ही आपको वह नहीं देती, जो आप मांगते हैं। वह आपको वह देती है जिसकी आपको असल में जरूरत होती है।
- आप हर दिन की शुरुआत नए जोश और उत्साह के साथ करती हैं। आप मानती हैं कि हर दिन आपके लिए एक तोहफे की तरह है। और आप कुदरत के इस तोहफे को पूरी शिद्दत के साथ जीना चाहती हैं। क्या किसी दिन को खास बनाने का इससे अच्छा तरीका कोई दूसरा हो सकता है।
- आप मुश्किलों और चुनौतियों को शक्ति और चरित्र निर्माण के अवसर के तौर पर देखती हैं। आप चुनौतियों से घबराने की बजाए उनका सामना करने में यकीन रखती है।
- आप नकारात्मक नहीं सोचतीं और हर समय सकारात्मक विचारों से ओत-प्रोत रहती हैं। याद रखिए हमारी सकारात्मकता ही हमारे जीवन को सही रास्ते पर ले जाने में मदद करती है।
- आप स्वयं के लिए जरूर समय निकालती हैं। आप अपने उसूलों पर कायम रहती हैं। आप किसी ऐसे संगठन से जुड़ी हैं जो सामाजिक हित और कल्याण के कार्यों से जुड़ा है।
इस लेख से संबंधित किसी प्रकार के सवाल या सुझाव के लिए आप यहां पोस्ट/कमेंट कर सकते हैं।
Image Source : Getty
Read More Articles On- Women's health in hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version