खानपान और जीवनशैली से जुड़ी आदतों के कारण महिलाओं को प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी तरह कई महिलाओं को एंडोमेट्रियोसिस का सामना करना पड़ता है। यह समस्या महिलाओं के गर्भाशय से जुड़ी समस्या होती है। महिलाओं के गर्भाशय में एंडोमेट्रियम की एक परत होती है, जब ये टिश्यू गर्भाशय के बाहर की ओर बढ़ने लगते हैं तो इस स्थिति को ही एंडोमेट्रियोसिस कहा जाता है। इसमें एंडोमिट्रियम के टिश्यू महिलाओं की ओवरी, पेल्विक एरिया और आंतों की ओर बढ़ने लगते हैं। इन टिश्यू के बढ़ने से ओवरी के सामान्य कार्य प्रभावित हो सकते हैं, जिसकी वजह से महिलाओं को गर्भधारण करने में समस्या का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में महिलाओं को कई तरह के बदलाव की सलाह दी जाती है, जिसमें डाइट के बदलावों को भी शामिल किया जाता है। हालांकि इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन सही खानपान और जीवनशैली से इस स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है और प्रजनन क्षमता में सुधार लाया जा सकता है। इस लेख में एसेंट्रिक्स डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि एंडोमेट्रियोसिस में महिलाओं को प्रजनन क्षमता बनाए रखने के लिए डाइट में किस तरह के बदलावों को करना (What food is best for endometriosis) चाहिए?
एंडोमेट्रियोसिस में फर्टिलिटी को बेहतर करने के लिए क्या खाएं? - What To Eat To Improve Fertility In Endometriosis In Hindi
एंटीऑक्सीडेंट युक्त आहार
महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में प्रजनन क्षमता के प्रभाव को सीमिक करने के लिए उनकी डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त आहार को शामिल करना चाहिए। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं, यह फ्री रेडिकल्स भी ओवरी के कार्यों को प्रभावित कर सकते हैं। इस स्थिति में महिलाएं अंगूर, स्ट्रॉबेरी, गाजर, टमाटर, शिमला मिर्च और ब्रोकली आदि का सेवन कर सकती हैं।
फाइबर युक्त आहार
फाइबर युक्त आहार शरीर में अतिरिक्त एस्ट्रोजन को बाहर निकालने में मदद करता है, जो एंडोमेट्रियोसिस के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। एस्ट्रोजन का संतुलन बनाए रखना फर्टिलिटी के लिए जरूरी है। ऐसे में आप साबुत अनाज जैसे ओट्स, ब्राउन राइस, क्विनोआ, हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सेब, नाशपाती, संतरा, दालें और बीन्स को डाइट का हिस्स बना (What to eat in endometriosis?) सकती हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड
एंडोमेट्रियोसिस में महिलाओं को सूजन की समस्या हो सकती है। इस परेशानी को कम करने के लिए आप ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त आहार को डाइट में शामिल कर सकती हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन को कम करने के साथ ही फर्टिलिटी को बेहतरन बनाने में मदद करते (How To Get Pregnant With Endometriosis Naturally) है। इसके लिए आप अलसी के बीज, चिया सीड्स, अखरोट और सैलमन फिश को डाइट में शामिल कर सकती हैं।
आयरन
एंडोमेट्रियोसिस में पीरियड्स के दौरान अत्यधिक ब्लीडिंग होती है, जिससे शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। आयरन की पर्याप्त मात्रा ओवरी हेल्थ के लिए आवश्यक होती है। ऐसे में आप हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार, खजूर, गुड़, काले चने और मसूर आदि का सेवन कर सकती हैं।
प्रोबायोटिक्स
आंतों के स्वास्थ्य (गट हेल्थ) में सुधार और हार्मोनल नियंत्रण के लिए आप आप डाइट में प्रोबायोटिक्स को शामिल कर सकती हैं। प्रोबायोटिक्स सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इस स्थिति में आप दही, छाछ और फर्मेंटेड फूड का सेवन कर सकती हैं।
एंडोमेट्रियोसिस में किन चीजों से दूरी बनानी चाहिए? - What To Avoid In Endometriosis?
एंडोमेट्रियोसिस में कुछ चीजों से परहेज करना भी जरूरी है क्योंकि ये स्थिति को और खराब कर सकते हैं।
- प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड से दूरी बनाएं।
- अधिक चीनी और कैफीन युक्त ड्रिंक्स का सेवन न करें।
- मैदा और व्हाइट ब्रेड जैसे रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट का सेवन न करें।
- ट्रांस फैट्स ( जैसे फ्राइड फूड) को खाने से बचें।
इसे भी पढ़ें: एंडोमेट्रियोसिस की समस्या क्यों होती है?
How can I increase my fertility with endometriosis?: एंडोमेट्रियोसिस में फर्टिलिटी को सुधारने के लिए संपूर्ण और संतुलित आहार लेना जरूरी माना जाता है। इस दौरान सही पोषक तत्वों के साथ-साथ तनाव को कम करना, नियमित व्यायाम और पर्याप्त नींद लेना भी आवश्यक होता हैं। एंडोमेट्रियोसिस में हर महिला की स्थिति अलग होती है, इसलिए बेहतर होगा कि आप किसी फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेकर ही डाइट प्लान करें।
FAQ
एंडोमेट्रियोसिस में क्या नहीं खाना चाहिए?
अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड आहार जिसमें हाई कार्बोहाइड्रेट, चीनी, प्रोसेस्ड फैट, नमक और प्रीजर्वेटिव शामिल होते हैं, उन चीजों को एंडोमेट्रियोसिस की समस्या में खाने से बचना चाहिए।एंडोमेट्रियोसिस के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट अच्छा है?
अखरोट, बादाम, कद्दू के बीज, तिल, अलसी और चिया सीड्स खाने की सलाह दी जाती है। यह शुगर को संतुलित करने के अलावा, ग्लाइसेमिक इंडेक्स को भी रोकने में मदद करते हैं।महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?
गर्भाधारण करने से पहले महिलाओं को फोलेट लेने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, कच्ची हरी सब्जियां, दालें और फोर्टिफाइड अनाज और विटामिन बी6 और बी12 सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी जाती है। लेकिन, डॉक्टर की सलाह के बाद ही आपको सप्लीमेंट्स का सेवन करना चाहिए।