Is It Good To Do Yoga After Work: योग हमें फिट और हेल्दी रहने में मदद करता है। अगर आप रोजाना योग करते हैं तो यह न सिर्फ आपकी फिजिकल बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होगा। दिन की शुरुआत योग करके करना फायदेमंद माना जाता है। इससे दिनभर एनर्जेटिक रहने में मदद मिलती है। लेकिन बिजी शेड्यूल के कारण हर कोई सुबह उठते ही योग नहीं कर पाता है। जिन लोगों की ऑफिस शिफ्ट सुबह जल्दी होती है, उनके लिए योग करना काफी मुश्किल होता है। इसलिए कई लोग ऑफिस से वापस आकर शाम में योग करते हैं। योगा एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप डिनर से कई घंटे पहले योग करते हैं, तो यह आपकी बॉडी के लिए फायदेमंद होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं काम से फ्री होने के बाद कौन-से योग करने फायदेमंद होते हैं? इन योगासन के बारे में जानने के लिए हमने मुंबई के देवगिरी योग इंस्टिट्यूट के को-फाउंडर व योगा एक्सपर्ट और थेरेपिस्ट संदीप प्रभाकर दुपारे से बात की है।
बालासन- Balasana
दिनभर की थकान दूर करने के लिए आप बालासन कर सकते हैं। इससे कमर, गर्दन और कंधों की अकड़न से राहत मिलती है। यह योग करने से ब्रेन में ब्लड फ्लो बढ़ता है और मानसिक थकान भी कम होती है। शाम में 2 से 3 मिनट भी यह योग करने से आपकी शारीरिक और मानसिक थकान दोनों उतर जाएगी।
शवासन- Shavasana
बॉडी और माइंड को रिलैक्स करने के लिए शवासन करना बेहद फायदेमंद है। इस योग में आपको जमीन पर पैर फैलाकर लेटना होता है। इससे शरीर की थकावट भी उतर जाती है। इससे बॉडी को रिलैक्स मिलता है, नर्वस सिस्टम एक्टिव होता है और मानसिक थकान भी कम होती है। इस योग को आप 5 से 10 मिनट तक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- रोज सुबह भुजंगासन करने से सेहत को मिलते हैं 7 फायदे, जानें योगा एक्सपर्ट से
सेतु बंधासन- Setu Bandhasana
बॉडी को रिलैक्स्ड रखने के लिए आप सेतु बंधासन कर सकते हैं। इससे कमर, कंधों और गर्दन की अकड़न दूर होती है। यह योग कमर को मजबूती देने में मदद करता है। इस योग के अभ्यास से थकान कम होती है, चेस्ट खुलती है और हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है। इस योग को आप 2 से 3 बार दोहरा सकते हैं। इसके अभ्यास से आपको एनर्जेटिक और रिलैक्स्ड फील होगा।
पश्चिमोत्तासन- Paschimottanasana
पश्चिमोत्तासन बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाने और टोन करने के लिए बेहतरीन योगासन है। इस योग को करने के दौरान ब्रेन में ब्लड फ्लो बढ़ता है। इससे माइंड रिलैक्स्ड रहता है। पश्चिमोत्तासन के अभ्यास से शरीर की अकड़न भी दूर होती है। इससे शरीर की थकान दूर होती है और माइंड रिलैक्स्ड रहता है। करीब 2 से 3 मिनट इसका अभ्यास करना भी काफी होगा।
इसे भी पढ़ें- क्या फेस योगा जबड़े के तनाव और सूजन से राहत दिलाने में मददगार है? जानें एक्सपर्ट से
मार्जरीआसन- Marjaryasana
इस योग को बिल्ली मुद्रा यानी कैट पोज भी कहा जाता है। अगर आप रोजाना इसका अभ्यास करते हैं, तो इससे आपकी दिनभर की थकान उतर जाएगी। इसके अभ्यास से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है, बॉडी पोस्चर इंप्रूव होता है और गर्दन व कमर दर्द से राहत मिलती है। दिनभर बैठे रहने से होने वाली थकान कम करने के लिए यह बेहतरीन योग है। इसका रोजाना 2 से 3 मिनट अभ्यास भी आपके लिए काफी होगा।
एक्सपर्ट टिप
रोजाना अगर आप 30 से 40 मिनट भी योग को देंगे तो इससे आपको स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी। करीब 5 मिनट अनुलोम विलोम और बोक्स ब्रिदिंग जरूर करें। योग से पहले और योग के बाद इन ब्रिदिंग एक्सरसाइज को करने से आप फिट और एक्टिव रहेंगे।
निष्कर्ष
दिनभर की थकान दूर करने के लिए आप इन योग को अपने डेली लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं। अगर आपकी कोई सर्जरी हो चुकी है या शरीर में कहीं चोट है, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही ये योगासन करें। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।
FAQ
क्या काम के बाद योग करना अच्छा है?
काम के बाद योग करने से शारीरिक और मासिक थकान कम होती है। इससे बॉडी में एनर्जी बनी रहती है और माइंड भी एक्टिव रहता है। शरीर की थकान दूर होती है और माइंड रिलैक्स्ड रहता है।पहले चलना चाहिए या योग करना चाहिए?
सुबह उठकर सबसे पहले चलना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सुबह के दौरान हवा भी फ्रेश होती है। ऐसे में वॉक करने से ब्रेन एक्टिव रहता है। इसके बाद भी योग और एक्सरसाइज करनी चाहिए। इससे फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों को फायदा होगा।योग करने का सबसे अच्छा समय कब है?
सुबह के दौरान योग करना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। खासकर सूरज निकलने से पहले से लेकर सुबह होने तक का समय योग के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें योग करने तन और मन दोनों को फायदा मिलता है।