
बच्चे अपने खानपान को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं होते हैं। उन्हें जो चीज स्वाद में अच्छी लगती है वो उसी का सेवन करते हैं। इसलिए बच्चों के दांत में कीड़ा लगना बहुत आम समस्या होती है। लेकिन ऐसे में पेरेंट्स की जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने बच्चों की देखरेख करें। अगर आपके बच्चों दांत में भी कीड़ा है तो आज हम आपको उससे बचने के लिए कुछ उपाय बता रहे हैं।
लौंग
लौंग दांत के कीड़े को खत्म करने का सबसे अच्छा और प्राकृतिक उपाय है। रोजाना लौंग के तेल को कॉटन में भिगोकर दांतो के खोखले हिस्से में लगाएं। इससे दातों में लगे कीड़े भी नष्ट हो जाएंगे और बच्चें को दर्द से आराम भी मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : शिशु की परवरिश के वक्त जरूर ध्यान रखें ये 6 बातें
हल्दी
पिसी हुई हल्दी और सरसों के तेल को अच्छी तरह मिक्स करें। रोजाना बच्चों को इससे मंजन करवाएं। दिन में 2 बार ऐसा करने से बच्चों के दांतों में लगे कीड़े मर जाएंगे।
फिटकरी
फिटकरी के प्रयोग से भी दांत के कीड़े की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। रोजाना फिटकरी को गर्म पानी में घोलकर बच्चों को कुल्ला कराएं। इससे दातों में कीड़े मरने के साथ-साथ ही मुंह की बदबू भी खत्म होती है।
हींग
दांत दर्द के लिए हींग बहुत अच्छी दवा है। इसे इस्तेमाल करने के लिए कॉटन की मदद से इसे बच्चे के कीड़े लगे दातों में रख दें। जब बच्चा ब्रश करें तो उसके बाद कीड़े वाले दांत पर हींग रख दें। दर्द से छुटकारा मिल जाएगा।
दालचीनी
दालचीनी दांत के दर्द और कीड़े के लिए बहुत फायदेमंद है। दालचीनी को पीसकर सरसों के तेल में मिलाकर कॉटन की मदद से बच्चों के दातों पर लगाएं। इससें दांतों का कीड़ा कम होने के साथ ही दांत साफ भी होते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Parenting In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version