World Contraception Day 2023: कई बार कपल्स प्लांड प्रेग्नेंसी करते हैं। लेकिन कई कपल्स के बीच अनप्लांड प्रेग्नेंसी हो जाती है। अनप्लांड प्रेग्नेंसी होने पर अक्सर महिलाएं गर्भ को गिराने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं। इसके अलावा, बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाने के उद्देश्य से सरकार भी लगातार परिवार नियोजन को लेकर अभियान चलाती रहती है। इसके साथ ही, दुनियाभर गर्भनिरोधक के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व कॉन्ट्रासेप्शन दिवस मनाया जाता है। आपको बता दें कि कंडोम, बर्थ कंट्रोल पिल और कॉपर टी गर्भनिरोधक के कुछ ऑप्शन्स हैं।
विश्व कॉन्ट्रासेप्शन दिवस का इतिहास- World Contraception Day History in Hindi
विश्व गर्भनिरोधक दिवस की शुरुआत साल 2007 में हुई थी। इसके लिए दुनियाभर के 10 विश्वव्यापी परिवार नियोजन एजेंसियों ने घोषणा की थी। परिवार नियोजन एजेंसियों ने लोगों को गर्भरोधक का महत्व समझाया। इसके बाद, कई अंतरराष्ट्रीय संस्थानों ने विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र ने 26 सितंबर को विश्व गर्भनिरोधक दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। तब से हर साल 26 सितंबर को विश्व कॉन्ट्रासेप्शन डे मनाया जाता है।
इसे भी पढ़ें- Fact Check: क्या गर्भ निरोधक गोलियां खाने से बांझपन हो सकता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई
विश्व कॉन्ट्रासेप्शन दिवस का महत्व- World Contraception Day Importance in Hindi
विश्व कॉन्ट्रासेप्शन डे का महत्व लोगों के बीच गर्भनिरोधक के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस दिन का उद्देश्य पुरुषों और महिलाओं दोनों को प्लांड और अनप्लांड प्रेग्नेंसी को कैसे रोका जा सकता है, इसके बारे में लोगों को जागरूक करना है। आपको बता दें कि गर्भनिरोधक के उपयोग से मातृ मृत्यु दर को लगभग 40 फीसदी तक भी कम किया जा सकता है। इससे यौन संचारित संक्रमणों, एचआईवी और एड्स से लड़ने में भी मदद मिलती है। गर्भनिरोधक उपयोग से बाल मृत्यु दर और गर्भपात की संभावना भी कम हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोलियों का ट्रायल होने वाला है शुरू, जानें कैसे करेगी ये दवा काम
विश्व कॉन्ट्रासेप्शन दिवस की थीम- World Contraception Day Theme in Hindi
इस साल विश्व कॉन्ट्रासेप्शन दिवस की थीम 'द पावर ऑफ ऑप्शन' है। आज विश्व कॉन्ट्रासेप्शन दिवस मनाया जा रहा है।