Sayfty Survivors’ Toolkit: यौन उत्‍पीड़न की शिकार महिलाओं को मिलेगी स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी सभी जानकारी

भारत में यौन उत्‍पीड़न की शिकार लोगों के लिए जागरण न्यू मीडिया ट्विटर इंडिया, संयुक्त राष्ट्र महिला, सैफ्टी के साथ मिलकर काम कर रहा है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Sayfty Survivors’ Toolkit: यौन उत्‍पीड़न की शिकार महिलाओं को मिलेगी स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी सभी जानकारी


हैदराबाद, उन्‍नाव, कठुआ, दिल्‍ली और मुंबई जैसी घटनाओं ने देश और दुनिया को झकझोर दिया है। ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्‍य से स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को उनके अधिकारों को बताने और उन्‍हें अपनी आवाज बुलंद करने के लिए दिल्‍ली में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय संस्‍थाएं हिस्‍सा ले रही हैं।

ये कार्यक्रम यौन उत्‍पीड़न का शिकार हो चुकी महिलाओं के साथ-साथ उन सभी आम लड़कियों और महिलाओं को उनके अधिकारों से जुड़ी सूचनाओं को मुहैया कराने का एक प्रयास है, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य, न्यायिक, चिकित्सा, कानूनी और अन्य प्रणालियों को समझने और इनसे जुड़ी चुनौतियों से निपटने के अलावा आत्‍मविश्‍वास के साथ जीने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम, भारत में महिलाओं के लिए काम कर रही अंर्राष्‍ट्रीय संस्‍था 'यूएन वीमेन' (UN Women), यौन उत्‍पीड़न की शिकार महिलाओं के हक के लिए काम कर रही संस्‍था 'सेफ्टी' (Sayfty) द्वारा 9 दिसंबर को सेफ्टी सर्वाइवर्स टूलकिट लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 'जागरण न्‍यू मीडिया' बतौर मीडिया पार्टनर अपना योगदान दे रहा है। इसके अलावा डिजिटल पार्टनर के तौर पर 'ट्विटर इंडिया' भी है। 

'सेफ्टी' की फाउंडर डॉक्‍टर श्रुति कपूर कहा, "यौन उत्‍पीड़न की शिकार महिला को सबसे पहले चिकित्‍सा की जरूरत पड़ती है, लेकिन दुर्भाग्‍य से उन्‍हे यह भी नहीं मिल पाता है। पीड़िताओं को ये भी नहीं पता होता कि उनके साथ होने वाली इन घटनाओं के बाद उन्‍हें क्‍या करना चाहिए? उन्‍हें चिकित्‍सा के लिए कहां जाना चाहिए? जिससे उन्‍हें सही मदद और दोषियों को सजा मिल सके। 'सेफ्टी सर्वाइवर्स टूलकिट' इस दिशा में एक कदम है, जो महिलाओं को मजबूत बनाएगी। उन्‍हें स्‍वास्‍थ्‍य, न्‍यायिक और कानूनी लड़ाई से अवगत कराने का एक प्रयास है।" 

उन्‍होंने बताया कि, कार्यक्रम का आयोजन 9 दिसंबर-सोमवार को, नई दिल्‍ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में किया जा रहा है। ये कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Read More Articles On Health News In Hindi

Read Next

ब्रेस्‍ट कैंसर से जूझ रही नवाजुद्दीन की बहन का 26 की उम्र में निधन

Disclaimer