
मेकअप करना महिलाओं की जीवनशैली का हिस्सा होता है। मेकअप न सिर्फ उन्हें सुंदर दिखाता है बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। कुछ लड़कियां मेकअप के लिए पार्लर जाती हैं तो वहीं ज्यादातर महिलाएं खुद से ही मेकअप करती हैं। लेकिन अधिकांश महिलाओं को खुद से मेकअप करने के तरीके पता नहीं होते हैं। ऐसे में वह गलत ट्रिक्स अपनाती हैं, जिसके चलते कई बार शर्मिंदा होना पड़ता है।
इसी प्रकार से मेकअप करने से पहले चेहरे पर 'मेकअप प्राइमर' लगाया जाता है। मगर मेकअप प्राइमर लगाने का सही तरीका मालूम होना चाहिए। आज यहां हम आपको मेकअप प्राइमर के बारे में विस्तार से बजाएंगे। हम आपको बताएंगे कि मेकअप प्राइमर क्यों लगाना चाहिए, इसके अलावा मेकअप प्राइमर को घर में बनाने का तरीका भी बताएंगे, जो पूरी तरह से प्राकृतिक है।
मेकअप प्राइमर क्या है?
मेकअप प्राइमर भी एक एक मेकअप प्रोडक्ट है। जिसे मेकअप की शुरुआत में प्रयोग किया जाता है। मेकअप प्राइमर को मेकअप से पहले लगाने की सलाद दी जाती है ताकि, त्वचा मुलायम हो जाए, त्वचा की गंदगी साफ हो जाए। हालांकि, मेकअप प्राइमर के और भी कई फायदे हैं। मेकअप से पहले एक अच्छा बेस तैयार करने के लिए मेकअप प्राइमर का इस्तेमाल किया जाता है। मेकअप और सौदर्य प्रसाधन की दुनिया में प्राइमर का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। आप इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।
मेकअप प्राइमर क्यों लगाते हैं?
- मेकअप प्राइमर लगाने से रोम छिद्र खुल जाते हैं।
- त्वचा मुलायम हो जाती है।
- साइड इफेक्ट्स से बचाता है।
- मेकअप में निखार आता है।
- मेकअप देर तक टिकने में मिलती है मदद।
- रेडनेस की समस्या दूर होती है।
मेकअप प्राइमर लगाने का तरीका?
- सबसे पहले अपने फेस को वॉश कर लें।
- चेहरे को सूखाने के बाद मॉइश्चराइजर या सनस्क्रीन लगाएं।
- अब आप प्राइमर लगाएं। प्राइमर लगाते समय ये ध्यान रखें कि आपको उन जगहों पर इसे लगाना है जहां मेकअप ज्यादा समय तक नहीं रूक पाता है। खासकर टी जोन (माथा, नाक और ठुड्डी)।
- प्राइमर लगाने के उपरांत मेकअप से जुड़ा कोई अन्य उत्पाद लगाने से पहले चेहरे पर थोड़ी देर कुछ न लगाएं।
- इसके बाद आप फेस पर फाउंडेशन या अन्य उत्पाद लगा सकते हैं।
घर में मेकअप प्राइमर कैसे बनाएं?
अगर आप केमिकल वाले प्राइमर का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो घर में बना मेकअप प्राइमर लगा सकते हैं। इसे घर पर बनाने के लिए यहां हम आपको जरूरी सामान और बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं।
आवश्यक सामग्री
- चीनी पाउडर- 1 चम्मच
- अरारोट पाउडर - 1 चम्मच
- एलोवेरा जेल - 4 चम्मच
बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में इन तीनों सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
- इस मिक्सचर को किसी सीलपैक डिब्बे में स्टोर करें।
- जब भी मेकअप करें तो केमिकल युक्त प्राइमर की जगह इस होममेड क्रीम का यूज करें।
Read More Articles On Skin Care In Hindi