अधिकतर लोगों को होती है अपने से छोटे साथी की चाहत

ऑनलाइन डेटिंग को लेकर हुए एक शोध में सामने आया कि महिलाएं ऑनलाइन डेटिंग के दौरान ज्यादा उम्र के पुरुषों की जगह कम उम्र के पुरूषों को ज्यादा पसंद करती हैं। चलिये वस्तार से जानें खबर -
  • SHARE
  • FOLLOW
अधिकतर लोगों को होती है अपने से छोटे साथी की चाहत


अक्सर हम ये सुनते हैं कि पुरूषों को कम उम्र की महिलाएं ज्यादा पसंद आती है और महिलाओं को अपने से ज्यादा उम्र के पुरूष। लेकिन अगर एक सर्वे की मानें तो पुरूष और महिला दोनों को ही अपने से कम उम्र के साथी ज्यादा पसंद आते हैं।


ऑनलाइन डेटिंग को लेकर हुए एक शोध में सामने आया कि महिलाएं ऑनलाइन डेटिंग के दौरान ज्यादा उम्र के पुरुषों की जगह कम उम्र के पुरूषों को ज्यादा पसंद करती हैं। टाइम मैग्जीन के शोध के अनुसार, कई ऑनलाइन डेटिंग वेबसाइट में ये पाया गया कि महिला और पुरूष दोनों ही ऑनलाइन डेटिंग करते समय अपने से कम उम्र के लडके व लडकियों को प्राथमिकता देते हैं।

 

younger partner in hindi

 

न्यूयॉर्क डेली न्यूज की रिपोर्ट के हिसाब से इस शोध में 30 से 49 साल की उम्र के बीच के तकरीबन 35,942 लोगों के प्रोफाइल शामिल किये गए। इन परिणामों के आधार पर पाया गया कि पुरूषों के मुकाबले महिलाएं कम से कम अपने से पांच साल छोटे पुरूष के साथ ऑनलाइन डेटिंग करना पसंद करती हैं।


वहीं 26,434 पुरूषों में 30 से 49 साल तक के बीच के 42 प्रतिशत ऐसे पुरूष थे जो अपने से अधिक उम्र की महिलाओं के साथ डेट पर जाना पसंद नहीं करते। लेकिन इसमें भी देखा गया कि अगर उनके पास उनसे बड़ी उम्र की महिला का प्रपोजल आता है तो वो उसे अस्वीकार भी नहीं करते हैं। वही 22 प्रतिशत ऐसे पुरूष भी हैं जो बड़ी उम्र की महिलाओं के प्रपोजल पर जल्दी से कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हैं।


यह अध्ययन साल 2008 में जनरल साइक्लोजी में प्रकाशित हुआ था। इसमें यह भी बताया गया था कि जो महिलाएं अपने पार्टनर से 10 या उससे अधिक साल बड़ी होती हैं उनके संबंध ज्यादा बेहतर होते हैं, बजाय पार्टनर के हम उम्र या कम उम्र के होने से।


Image Source - Getty Images

Read More Health News in Hindi.

Read Next

बुढ़ापे में नहीं चाहते हार्ट अटैक का खतरा, तो करें सिर्फ ये 1 काम

Disclaimer