
एक लड़के की ज़िदगी में उसकी गर्लफेंड का रोल बेहद अहम होता है। तो जाहिर सी बात है गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए लड़के भी हर संभव प्रयास करते हैं। गर्लफ्रेंड कहे तो उसकी बॉलकनी के नीचे खड़े होकर रात काट सकते हैं और उसके लिये तपती दुपहरी में भी छत पर आ सकते हैं। वहीं दूसरी और कुछ अध्ययनों में पाया गया है लड़को को अपनी मां जैसी गर्लफैंड पसंद आती हैं। लेकिन वही गर्लफेंड अगर इतनी ज्यादा केयरिंग और पज़ेसिव हो जाये कि आपको महसूस हो कि आपकी गर्लफ्रेंड आपकी मां की तरह बिहेव कर रही है, तो आप कैसा महसूस करेंगे। इसपर यहां विस्तार से जानते हैं, कि आखिर मां जैसी गर्लफ्रेंड की चाहत क्यों बढ़ने लगी है।
किसी मशहूर शायर ने लिखा था...
"अपनी महबूबा में अपनी मां देखे, बिन माँ के लड़कों की फिदरत होती है"
बैंकिंग की तैयरी कर रहे शरद बताते हैं कि, मेरी गर्लफ्रेंड मेरे साथ कोचिंग क्लासेस करती है। वो पूरे दिन मेरे साथ रहती है। वो मेरा हमेशा ख्याल भी रखती है। जैसे मेरे लिए रोज टिफिन लाती है, जब मैं पढ़ने में व्यस्त रहता हूं, तो मुझे खिलाती भी है। जब वो ऐसा करती है, तो मुझे मेरी मां की कमी महसूस नहीं होती। मैं बाहर पढ़ने आया हूं, और ये मेरे लिए घर जैसा अनुभव है। एक तो वो मेरी गर्लफ्रेंड है, और दूसरा वो मेरी मां के जैसी केयरिंग भी है।
शरद बताते हैं कि जब उनकी गर्लफ्रेंड मां जैसा बर्ताव करती है, तो उन्हें अच्छा लगता है, लेकिन जब वह जरूरत से ज्यादा पूछ-ताछ व टोका-टाकी करती है, तो अच्छा नहीं लगता है। और उस समय वे उसे इस बात का अहसास करा देते हैं।
वहीं कुछ लोग मानते हैं कि गर्लफ्रेंड जब मां की तरह बर्ताव करे, तो समझें कि वह एक आदर्श पत्नी बन सकती है। गर्लफ्रेंड जब मां की तरह बन जाये, तो वो वह काफी खुशनुमा समय होता है और आपको जीवन का एक नया तजुर्बा होता है।
वहीं इस संबंध में लड़कियों का मानना है कि लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिये ज्यादा केयरिंग तब होती हैं, जब वो अपना जुड़ाव उसके साथ दिल से महसूस करना शुरू कर देती हैं। बिजनेस करने वाली मोनिका आनंद का कहना है कि वे अपने ब्वॉयफ्रेंड का पूरा खयाल रखती हैं। वे मानती हैं कि जब हम आगे चलकर एक साथ जीवन जीना चाहते हैं, तो दिल से एक-दूसरे की केयर करना भी बेहद जरूरी है। लेकिन अपनी राय भी हमेशा उस पर थोपी नहीं जानी चाहिए। ऐसा करने पर लड़के को घुटन महसूस होने लगती है।
यानी लड़के आज एक ऐसी गर्लफ्रेंड की चाहत करने लगे हैं जो मां की तरह ध्यान रखे और उनपर अधिक बंदिश भी न हों। लेकिन रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है दोनों तरफ से सकारात्मक पहल हो।
Image Source - Getty Image
Read More Articles On Realtionship in Hindi
एक लड़के की ज़िदगी में उसकी गर्लफेंड का बेहद अहम रोल होता है। और गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए लड़के भी हर संभव प्रयास करते हैं। गर्लफ्रेंड कहे,
तो रात उसकी बॉलकनी के नीचे खड़े होकर काट सकते हैं और उसके लिये तपती दुपहरी में भी छत पर आ सकते हैं। वहीं दूसरी और कुछ अध्ययनों में
पाया गया है लड़को को अपनी मां जैसी गर्लफैंड पसंद आती हैं। लेकिन वही गर्लफेंड अगर इतनी ज्यादा केयरिंग और पज़ेसिव हो जाये कि आपको महसूस
हो कि आपकी गर्लफ्रेंड आपकी मां की तरह बिहेव कर रही है, तो आप कैसा महसूस करेंगे। चलिये जानें इस विषय में लोगों के अनुभव और राय क्या हैं।
इसी लिये किसी मशहूर शायर ने लिखा भी था.....
"अपनी महबूबा में अपनी मां देखे, बिन माँ के लड़कों की फिदरत होती है"
बैंकिंग की तैयरी कर रहे शरद बताते हैं कि, मेरी गर्लफ्रेंड मेरे साथ कोचिंग क्लासेस करती है। वो पूरे दिन मेरे साथ रहती है। वो मेरा हमेशा ख्याल भी
रखती है। जैसे मेरे लिए रोज टिफिन लाती है, जब मैं पढ़ने में व्यस्त रहता हूं, तो मुझे खिलाती भी है। जब वो ऐसा करती है, तो मुझे मेरी मां की कमी
महसूस नहीं होती। मैं बाहर पढ़ने आया हूं, और ये मेरे लिए घर जैसा अनुभव है। एक तो वो मेरी गर्लफ्रेंड है, और दूसरा वो मेरी मां के जैसी केयरिंग भी
है। शरद बताते हैं कि जब उनकी गर्लफ्रेंड मां जैसा बर्ताव करती है, तो उन्हें अच्छा लगता है, लेकिन जब वह जरूरत से ज्यादा पूछ-ताछ व टोका-टाकी
करती है, तो अच्छा नहीं लगता है। और उस समय वे उसे इस बात का अहसास करा देते हैं।
वहीं कुछ लोग मानते हैं कि गर्लफ्रेंड जब मां की तरह बर्ताव करे, तो समझें कि वह एक आदर्श पत्नी बन सकती है। गर्लफ्रेंड जब मां की तरह बन जाये, तो
वो वह काफी खुशनुमा समय होता है और आपको जीवन का एक नया तजुर्बा होता है।
वहीं इस संबंध में लड़कियों का मानना है कि लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिये ज्यादा केयरिंग तब होती हैं, जब वो अपना जुड़ाव उसके साथ दिल से
महसूस करना शुरू कर देती हैं। खुद का बिजनेस करने वाली मोनिका आनंद का कहना है कि वे अपने ब्वॉयफ्रेंड का पूरा खयाल रखती हैं। वे मानती हैं कि
जब हम आगे चलकर एक साथ जीवन जीना चाहते हैं, तो दिल से एक-दूसरे की केयर करना भी बेहद जरूरी है। लेकिन अपनी राय भी हमेशा उस पर थोपी
नहीं जानी चाहिए। ऐसा करने पर लड़के को घुटन महसूस होने लगती है।
Read More Articles On Realtionship in Hindi.
Read Next
क्या और कैसे होता है भावनात्मक शोषण
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version