Expert

स्वस्थ शरीर के लिए फैट क्यों जरूरी होता है? एक्सपर्ट से जानें

Importance Of Fats For Body In Hindi: संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फैट का सेवन क्यों जरूरी है और इससे जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें जानें इस लेख में।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्वस्थ शरीर के लिए फैट क्यों जरूरी होता है? एक्सपर्ट से जानें


Importance Of Fats For Body In Hindi: फैट हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी मैक्रोन्यूट्रिएंट होता है। प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की तरह हमारे शरीर में फैट की भी बहुत अहम भूमिका होती है। यह शरीर के कई कार्यों में बहुत अहम भूमिका निभाता है। यह हमारे शरीर में एनर्जी के रूप में स्टोर होता है, जिससे जरूरत पड़ने पर हमारे शरीर में ईंधन की तरह प्रयोग हो सके। यह शरीर की संरचना के निर्माण के लिए भी बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा, कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर में फैट के साथ मिलकर अपना काम करते हैं और हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, हमारे शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए भी फैट बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह कोशिकाओं को नुकसान से बचाने के लिए एक परत बनाता है, जो एक ढाल की तरह काम करती है। शारीरिक वृद्धि और विकास के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए हमें अपने आहार से पर्याप्त फैट लेने की आवश्यकता होती है।

लेकिन आजकल हम देखते हैं कि डाइट्री फैट के सेवन को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की गलत धारणाएं मौजूद हैं। बहुत से लोग यह सोचकर फैट नहीं खाते हैं कि इससे शरीर की चर्बी बढ़ती है, जबकि ऐसा नहीं है। फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत कुमार की मानें, तो "यह सही है कि फैट में कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है। एक ग्राम फैट आपको 9 कैलोरी प्रदान करता है। इसलिए आपको इसका बहुत अधिक सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है। लेकिन आपको बता दें हमें अपने दैनिक कैलोरी की खपत का एक हिस्सा फैट से भी प्राप्त करने की जरूरत होती है। अगर आप फैट नहीं खाते हैं, तो इससे शरीर में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। यहां तक कि वजन घटाने के लिए आपको डाइट में हेल्दी फैट्स को शामिल करने की जरूरत होती है।" लेकिन लोगों के बीच सही जानकारी की कमी होने की वजह से आज ज्यादातर लोग फैट का सेवन पर्याप्त नहीं करते हैं। लोगों को न्यूट्रिशन से जुड़ी सही देने और उन्हें जागरूक बनाने के लिए ओनलीमायहेल्थ ने एक स्पेशल फिटनेस कैंपेन शुरू किया है, जिसका नाम है "OMH Fitness Guide"। इसमें हम एक्सपर्ट से बातचीत करके लोगों के साथ फिटनेस और एक्सरसाइज, न्यूट्रिशन और डाइट के साथ-साथ ही सप्लीमेंट्स से जुड़ी जरूरी जानकारियां शेयर करते हैं। आज इस कैंपेन की सीरीज "सप्लीमेंट ज्ञान" में हम आपको बताएंगे डाइट्री फैट से जुड़ी जरूरी जानकारी देंगे।

Importance Of Fats For Body In Hindi

फैट के कितने प्रकार होते हैं- Types Of Fats In Hindi

डाइट्री फैट के 4 मुख्य प्रकार होते हैं

  1. सैचुरेटेड फैट्स
  2. ट्रांस फैट्स
  3. मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स
  4. पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स

सैचुरेटेड फैट्स

यह फैट मुख्य रूप से पशु आधारित फूड्स में मौजूद होता है। हालांकि, कुछ पौधे आधारित फूड्स में भी यह पाया जाता है जैसे नारियल और इसका तेल। इसका कुल सेवन अपनी दैनिक कैलोरी की कुल खपत के अनुसार 6-7 प्रतिशत से अधिक का सेवन नहीं करना चाहिए।

ट्रांस फैट

सेहत के लिए सबसे अधिक हानिकारक फैट माना जाता है। यह मुख्य रूप से हमें वनस्पति तेलों से मिलता है। इसके अलावा, जब हम तेल को उसके स्मोकिंग पॉइंट से अधिक तापमान पर पकाते हैं, तो तेल जलने लगता है, इसमें मौजूद पोषण नष्ट हो जाता है और ट्रांस फैट का निर्माण शुरू हो जाता है। यह फैट शरीर को गंभीर बीमारियों के जोखिम में डालता है।  शरीर का वजन बढ़ना, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग, स्ट्रोक और कई क्रोनिक स्थितियों के लिए यह फैट एक महत्वपूर्ण जोखिम  कारक है। इसके सेवन से आपको अधिक से अधिक बचने की जरूरत होती है।

इसे भी पढ़ें: स्वस्थ शरीर के लिए कार्बोहाइड्रेट क्यों जरूरी होते हैं? एक्सपर्ट से जानें इनका महत्व

मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स

ये दोनों ही फैट अनसैचुरेटेड फैट्स की कैटेगरी में आते हैं। इनमें ओमेगा-3, 6 और 9 फैटी एसिड शामिल होते हैं। यह हेल्दी फैट्स होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल, मानसिक स्वास्थ्य, वजन प्रबंधन और दिल आदि को स्वस्थ रखने में इसकी अहम भूमिका होती है। यह शरीर में सूजन को रोकने में मदद करते हैं। हमें अपनी दैनिक डाइट की कुल कैलोरी का 8-10 प्रतिशत अनसैचुरेटेड फैट्स से प्राप्त करने की जरूरत होती है।

  • मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स जैतून, मूंगफली, और कैनोला ऑयल, एवोकाडो, नट्स और बीज आदि में पाए जाते हैं।
  • पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स सरजमुखी के बीज, मक्का, सोयाबीन, और अलसी के तेल, अखरोट और फैटी फिश में आदि में पाया जाता है।

(Written by Vineet Kumar- Certified Fitness Coach, Nutritionist And Supplement Specialist)

All Image Source: Freepik

Read Next

नारियल शेक पीने से शरीर को मिलेंगे ये 4 फायदे, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer