Clenched Fists in Infants: नवजात शिशु और बच्चे की हर आदतें लोगों को पसंद आती है। कुछ बच्चे को लोगों से पहली बार मिलने पर ही उन्हें देखकर हंसने लगते हैं, ऐसे में जो व्यक्ति लोगों से बात करना पसंद नहीं करते हैं वह भी बच्चों के साथ बात करने लगते हैं या खेलने लगते हैं। यही वजह है कि बच्चे के घर में आते ही घर का माहौल एनर्जेटिक हो जाता है, सब लोगों को बच्चे की हर आदत को बारिकी से देखकर खुश होते हैं। लेकिन, बच्चों की कुछ आदतों के बारे में माता-पिता समझ नहीं पाते हैं। बहुत से माता-पिता अक्सर यह सोचते हैं कि "बच्चा हर समय मुट्ठी क्यों बांधे रहता है?" क्या ये कोई चिंता की बात है? या फिर यह बच्चे की ग्रोथ की एक सामान्य प्रक्रिया है? इस लेख में यशोदा अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट पीडियेट्रिक्स डॉ दीपिका रुस्तगी से जानते हैं कि बच्चा हर समय मुट्टी बांध कर क्यों रहते हैं?
बच्चे हर समय मुट्ठी बांधकर क्यों रहते हैं? - Why do babies keep their fists clenched all the time?
नवजात शिशुओं का मुट्ठी बांधना एक प्राकृतिक रिफ्लैक्स (Grasp Reflex) है, जिसे पल्मर ग्रास्प रिफ्लेक्स (Palmar Grasp Reflex) कहा जाता है। जब कोई उनकी हथेली को छूता है या कोई वस्तु उनके हाथ में आती है, तो वे स्वाभाविक रूप से उसे पकड़ने की कोशिश करते हैं। यह क्रिया जन्म के समय से ही उनके शरीर में मौजूद होती है।
बच्चे के मुट्ठी बांधने के क्या कारण हो सकते हैं? - What Could Be The Reason For A Child Clenching His Fists?
न्यूरोलॉजिक्ल रिफ्लैक्स
नवजात शिशुओं में कई तरह के रिफ्लैक्स होती है जिसे पामर ग्रैस्प रिफ्लैक्स (Palmar Grasp Reflex) कहा जाता है, जिसमें जब कोई चीज उनकी हथेली को छूती है, तो वे स्वतः ही अपनी मुट्ठी पकड़ लेते हैं। यह उनके न्यूरोलॉजिकल डेवलपमेंट एक सामान्य हिस्सा है।
भ्रूण की स्थिति
जब शिशु गर्भ में अपना समय बिताते हैं तो उनका शरीर मुड़ा रहता है। ऐसे में उनके हाथ भी भींच रहते हैं। ऐसे में जब बच्चा पैदा होता है, कुछ समय तक उनके हाथ में मुट्ठी बनी रहती है।
मांसपेशियों का ग्रोथ
बच्चों की मांसपेशियां जन्म के समय पूरी तरह विकसित नहीं होतीं। इसलिए वे अपनी हथेलियों को खुला रखने में सक्षम नहीं होते। जैसे-जैसे उनकी मांसपेशियां और नसों का नियंत्रण विकसित होता है, वे धीरे-धीरे मुट्ठी खोलने लगते हैं।
थकान या तनाव का संकेत
अगर बच्चा मुट्ठी कसकर बांध रहा है और उसके साथ-साथ रो रहा है या शरीर में जकड़न दिखाई दे रही है, तो यह थकान या हल्के तनाव का संकेत हो सकता है। ऐसे में बच्चे को गोद में लेकर प्यार से थपकाना या दूध पिलाना फायदेमंद हो सकता है।
भूख का संकेत
कभी-कभी बच्चा मुट्ठी बांधते हुए उसे चूसने की कोशिश करता है, यह इस बात का संकेत हो सकता है कि वह भूखा है। शिशुओं में भूख लगने पर मुट्ठी मुंह में डालने की आदत देखी जाती है।
डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए?
- शिशु के जन्म से 3 से 4 महीने की आयु तक मुट्ठी बांधने की आदत बेहद आम होता है।
- शिशु 4 से 6 माह के बाद अपनी हथेलियों और उंगलियों को पकड़न और खोलने लगता है।
- 6 माह से ज्यादा उम्र के बाद भी लगातार मुट्ठी बंद रहती हो।
- बच्चा एक हाथ से वस्तु पकड़ता हो और दूसरा निष्क्रिय रहता हो।
- अन्य डेवलप्मेंट माइलस्टोन में देरी (जैसे गर्दन न पकड़ पाना, बैठने में देर) होना।
इस भी पढ़ें: जन्म के शुरुआती दिनों में बच्चों को हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
बच्चों का मुट्ठी बांधना जन्म के बाद का एक सामान्य और प्राकृतिक विकासात्मक चरण है, जो समय के साथ खुद-ब-खुद ठीक हो जाता है। यह ज्यादातर शारीरिक विकास और रिफ्लेक्स का हिस्सा होता है। लेकिन अगर यह आदत उम्र के साथ खत्म नहीं होती या अन्य असमान्य लक्षणों के साथ दिखती है, तो यह किसी परेशानी का संकेत हो सकता है।
FAQ
बच्चों के हाथों के मूवमेंट और ग्रोथ में कैसे सुधार करें?
अगर बच्चा तीन से चार महीने का हो गया है तो आप बच्चे को खिलौने दें। इससे बच्चा चीजों को पकड़ना और हाथ से गुमाना सीखता है। साथ ही आप बच्चे के हाथ की मसाज भी कर सकते हैं।बच्चे को पेट के बल लेटाना क्यों जरूरी होता है?
बच्चे को दिन में कुछ समय पेट के बल लिटाएं। यह उनकी गर्दन और हाथों की मांसपेशियों को मजबूत करता है।अगर बच्चे ज्यादा रोए तो क्या करना चाहिए?
बच्चा ज्यादातर समय गैस, पेट में दर्द और भूख की वजह से रोता है। ऐसे में आप पेट की मालिश और साइकिलिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे पेट दर्द में आराम मिलता है।