ठंडी हवा चलने पर बढ़ जाता है घुटनों और जोड़ों में दर्द? आजमाएं Luke Coutinho के बताए ये 3 जबरदस्त नुस्खे

घुटने के दर्द में आप Luke Coutinho के बताए इन घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पर ध्यान रहे कि दो नुस्खे एक साथ इस्तेमाल न करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
ठंडी हवा चलने पर बढ़ जाता है घुटनों और जोड़ों में दर्द? आजमाएं Luke Coutinho के बताए ये 3 जबरदस्त नुस्खे

इन दिनों भारत के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है और तापमान गिरता जा रहा है। इसके चलते लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ गई हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बूढ़ों को हो रही है। दरअसल, ठंड बढ़ने के साथ बच्चों को सर्दी-जुकाम हो गया है, तो बूढ़ों को ज्वाइंट पेन  (Joint Pain) और घुटनों के दर्द (Knee Pain) की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में लोग अक्सर इस दर्द से निजात पाने के लिए दवाइयों के अलावा कुछ कारगर घरेलू नुस्खों की खोज में रहते हैं।  वेलनेस कोच ल्यूक कॉन्टिहो (Luke Coutinho) अक्सर  हेल्थ और वेलनेस के लिए कुछ जबरदस्त टिप्स शेयर करते रहते हैं। हालही में उन्हों सर्दियों को देखते हुए घुटनों के दर्द के लिए घरेलू नुस्खे (Home Remedies For Knee Pain) बताएं। इन नुस्खों की खास बात ये है कि इसमें जो चीजें इस्तेमाल हुई हैं, वो सभी अक्सर हमारे घरों में ही मिल जाती हैं। साथ ये नुस्खें सिर्फ घुटनों के दर्द के लिए ही नहीं, बल्कि शरीर के लिए भी कई मायने में फायदेमंद है। तो, आइए जानते हैं क्या हैं ये नुस्खे पर उससे पहले जान लेते हैं क्यों सर्दियां घुटनों का दर्द बढ़ा देती हैं (Why Cold Weather Affects Joint Pain)।

insidekneepain

ठंड में जोड़ों का दर्द क्यों बढ़ जाता है -Why Cold Weather Affects Joint Pain?

ठंडी के कारण हमारा ब्लड सर्कुलेशन उतना अच्छा नहीं रहता, जितना कि गर्मी  में होता है। दरअसल, ब्लड सर्कुलेशन के सही न रहने से शरीर में गर्माहट नहीं रहती है और हड्डियों के बीच एक अकड़न सी आ जाती है और यहीं अकड़न सर्दियों में हड्डियों का दर्द बढ़ा देती है। इसके अलावा कुछ शोध बताते हैं कि सर्दियों में ठंड के कारण हमारे टेंडन्स, मांसपेशियों और टिशूज में फैल जाते हैं, जिसकी वजह से अक्सर लोगों को घुटने का दर्द या गठिया का दर्द (arthritis pain) होता है।

घुटनों के दर्द के लिए घरेलू नुस्खे (Home Remedies For Knee Pain)

1. घी और शहद के साथ लें त्रिफला

गठिया और गाउट से जुड़ी किसी भी परेशानी में  त्रिफला (triphala for arthritis)एक रामबाण इलाज है। त्रिफला की एंटी इंफ्लेमेटरी (anti-inflammatory)गुण  गठिया के लक्षणों का इलाज करने में मदद कर सकती है। कई अध्ययन बताते हैं कि त्रिफला गठिया के कारण होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये यूरिक एसिड के स्तर और सूजन को कम कर सकता है, जो गाउट (Gout)की परेशानी को भी करने में मदद करता है। घुटनों के दर्द से राहत पाने के लिए आप त्रिफला का इस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं कि

  • - आधा चम्मच त्रिफला पाउडर लें
  • - आधा चम्मच देसी घी (A2 Pure Ghee)लें
  • -1 चम्मम शहद लें
  • -अब तीनों को एक कटोरी में मिला लें और सुबह उठते ही खाली पेट इसका सेवन करें।
  • -फिर रात को सोने से दो घंटे पहले भी इसका सेवन करके सोएं।
insidetrifala

अगर आपको त्रिफला पाउडर या चूर्ण खाने में परेशानी होती है तो आप इसका कैप्सूल भी ले सकते हैं और उसे इन दो चीजों के साथ मिलाकर इसका सुबह-शाम सेवन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इसके सेवन के 30 मिनट बाद कुछ न खाएं। बता दें कि त्रिफला के कई अन्य फायदे भी हैं क्योंकि  ये स्किन के लिए फायदेमंद है, ये पेट साफ रखता है, मेटाबोलिज्म को ठीक करता है और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें :  दूध में कच्‍ची हल्‍दी मिलाकर पीने से दूर होता है घुटनों का दर्द, जानें कब और कैसे पीएं

2. तुलसी के रस का सेवन करें

अगर आप अपने घुटनों के दर्द या जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए एक कोई कारगर उपाय ढूंढ रहे हैं, तो तुलसी (Is Basil good for arthritis)? आपके लिए बहुत फायदेमंद है। ये दर्द को तो कम करती ही है बल्कि सूजन में भी कमी लाती है। दरअसल ये एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटाबायोटिक गुणों से भरपूर है, जो कि दर्द को कम करने में मददगार है। इसके अलावा तुलसी इम्यूनिटी बूस्ट करने और सर्दी-जुकाम से बचाए रखने में भी बहुत मददगार है। तो, आप जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए तुलसी के रस का सेवन कर सकते हैं।  इसके लिए 

  • -3 से 5 पत्ते को पीस लें और इसके रस को निकाल कर गुनगुने पानी में मिला कर पिएं।
  • - इसके अलावा रोज सुबह तुलसी की चाय पिएं
  • - तुलसी की पत्तियां खाएं।

3.जायफल का तेल लगाएं

जायफल का तेल घुटनों के दर्द (nutmeg oil benefits for arthritis)से राहत दिला सकता है। दरअसल, जायफल एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है, जो कि सूजन और दर्द को कम करता है। इसके अलावा जायफल का तेल ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है। साथ ही महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से भी राहत दिला सकता है और ऐंठन को कम करता है। घुटनों के दर्द के लिए जायफल के तेल का इस्तेमाल करने के लिए आपको चाहिए कि आप 

  • -जायफल के तेल लें।
  • -इसमें नारियल का तेल मिला लें।
  • -तिल का तेल मिलाएं।
  • -मिकस्ड करके पैच टेस्ट करें।
  • -और इनको अपने बॉडी पर लगाएं जहां-जहां आपको दर्द हो रहा है।
insidetulsiwater

इसे भी पढ़ें : घुटनों में दर्द की शिकायत रहती है, तो आपके बड़े काम आएंगे दर्द कम करने के 6 घरेलू उपचार

जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए इन बातों का भी रखें ध्यान

  • - गर्म रहने के लिए अपने हड्डियों के परतों को गर्म कपड़े में लपेट कर खुद को गर्म रखें।
  • -एक्सरसाइज के माध्यम से मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती बनाएं। इससे आपके जोड़ों पर दबाव कम होगा, इससे चोट लगने का खतरा कम हो जाएगा।
  • -अपने जोड़ों, खासकर अपने घुटनों पर तनाव को कम करने के लिए एक स्वस्थ वजन बनाए रखें।
  • -दैनिक गतिविधियों के दौरान अपने जोड़ों पर अनावश्यक तनाव से बचाएं।
  • -दर्दनाक क्षेत्रों पर हीटिंग पैड से सिकाई करें। इसकी गर्मी आपकी मांसपेशियों को आराम देने में मदद करेगी।
  • -ज्यादा बैठें न रहा करें और चलें-फिरें और बाहर घूमें।
  • - घर के अंदर रहें या बाहर चला करें।
  • -सर्दियों में सक्रिय रहें। ये आपकी मांसपेशियां और जोड़ों को स्वस्थ बनाएगा
  • -रात में अच्छी नींद लें और स्वस्थ आहार लें।

इन सबके अलावा आप इस बात  का भी ध्यान रखें कि अपने खाने में कैल्शियम और विटामिन सी से भरपूर चीजों को शामिल करें। साथ ही कोशिश करें कि सुबह की पहली धूप लें जिसमें कि आपको विटामिन-डी मिलेगा जो कि आपके हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। तो, इस तरह सर्दियों में अपना और अपनी हड्डियों का खास ध्यान रखें।

Read more articles on Home-Remedies in Hindi

Read Next

आंवले की गुठली नहीं है किसी से कम, आंखों से लेकर स्किन की समस्याओं को करे दूर

Disclaimer