
उम्र बढ़ने के साथ-साथ आप को बहुत सी बीमारियां व दर्द घेरने लगते हैं। जिनमें से एक है घुटनों का दर्द। घुटनों का दर्द एक गंभीर समस्या है। खास कर उन लोगों के लिए जिनकी उम्र 50+ हो चुकी है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कभी-कभी घुटनों के दर्द की वजह गठिया भी हो सकती है। आपके घुटने का दर्द मांसपेशियों के चोटिल होने, लिगामेंट या कमजोर हड्डियों का परिणाम भी हो सकता है। बस अगर दर्द तीन-चार दिनों से अधिक समय तक बना रहे, तो चिकित्सक से सलाह लें। कुछ प्राकृतिक उपचार आपकी इस काम में मदद कर सकते हैं।
RISE फार्मूला अपनाएं
क्या आप ने भी अपने पैर को ज्यादा मोड़ लिया है और इसकी वजह से आप को मोच आ गई है तो आप राईज़ फॉर्मूला का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें R का मतलब होता है Rest यानी ज्यादा से ज्यादा आराम करना, I का मतलब है आईस (बर्फ) यानी बर्फ से सिंकाई करना, C का अर्थ है कंप्रेशन (दबाव) यानी आप को दर्द वाली जगह को दबाना है और E का अर्थ है एलिवेशन अर्थात अपने पैरों को उंचाई पर रखें।
इसे भी पढ़ें: चोट और सूजन के अलावा इन कारणों से भी हो सकता है आपके घुटनों में दर्द, इस तरह करें अपना बचाव
वजन संतुलित रखें
जैसे जैसे आप की उम्र बढ़ने लगती है तो आपके लिए अपना वजन संतुलित रखना जरूरी है। यदि आप का वजन सामान्य वजन से बहुत अधिक बढ़ गया है तो आप के घुटनों पर अधिक प्रेशर पड़ने लगेगा। अतः जिन लोगों का बीएमआई अधिक होता है उन्हें यह समस्या अधिक होती है।
ताई ची
ताई ची एक प्राचीन चाइनीज एक्सरसाइज है जो दिमाग में स्थिरता व शरीर में लचक लाती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि यदि आप को हल्का फुल्का घुटनों का दर्द है तो आप इसे ताई ची की सहायता से ठीक कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज आप की चिंता भी कम करेगी और आप का क्रॉनिक पेन भी कम होगा।
कसरत करें
कसरत आपके शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है। यह आप के घुटनों का दर्द ठीक करने का एक अच्छा तरीका है। यदि आप हमेशा अपने पैर को आराम की स्थिति में रखते हैं तो भले ही उस समय आपको आराम मिल जाए लेकिन घुटनों की लचक खत्म हो जाएगी। अतः आप को घुटनों के दर्द के लिए एक्सरसाइज अवश्य करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: घुटनों के दर्द से जल्द छुटकारा दिलाएंगे मेथी के बीज, जानें इस्तेमाल करने के आसान तरीके
ठंडी गर्म थेरेपी
यदि आप को घुटनों के दर्द की समस्या है तो आप ठंडी व गर्म थेरेपी की सहायता ले सकते हैं। इसका अर्थ है कि आप ठंडी सिंकाई (बर्फ से) या गर्म सिंकाई (गर्म पानी, कपड़े या पोटली से) कर सकते हैं। कोल्ड थेरेपी से आप को इन्फ्लेमेशन ठीक करने में मदद मिलेगी, जिससे दर्द भी कम होता है।
विलो बार्क का तेल (willow bark)
कई बार लोग विलो बार्क पेड़ के एक्सट्रेक्ट को भी घुटनों के दर्द को ठीक करने के लिए प्रयोग करते है। परंतु इसका अभी तक कोई प्रमाण नहीं मिला है। कुछ लोगों का कहना है कि यह उपचार सूजन कम करने में सहायक है और घुटनों के दर्द को कम करने में भी सहायक है।
इस तरह आप आसान घरेलू उपायों को अपनाकर अपने घुटनों के दर्द की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसलिए आपको इन्हें जरूर अपनाना चाहिए।
Read More Articles on Home Remedies in Hindi