किसी समय में मर्दों की पहली चाहत होती थी कि उनकी गर्लफ्रेंड या पत्नी वर्जिन हो। क्योंकि उन्हें ऐसा लगता था कि एक वर्जिन लड़की के साथ ही हैप्पी और सक्सेसफुल लाइफ एन्जॉइ की जा सकती है। अगर कोई लड़की वर्जिन नहीं है तो मर्दों को लगता था कि ऐसी लड़कियों के चाल-चलन रिलेशनशिप या शादी के बाद भी ऐसे ही रहते हैं। लेकिन आज समय बदल गया है। एक स्टडी के मुताबिक आजकल के मर्दों को वर्जिन लड़कियां पसंद नहीं हैं। अब मर्द वर्जिन लड़कियों से दूर भाग रहे हैं।
जितनी तेजी से लोगों का लाइफस्टाइल बदल रहा है उतनी ही तेजी से लोगों की सोच में भी बदलाव आ रहा है। आजकल के युवा मर्द चाहते हैं कि शादी से पहले ही उनकी पार्टनर को रिश्ते की अच्छी-खासी परख हो। यानि कि मर्द चाहते हैं कि जिस लड़की के साथ वो रिलेशनशिप में बंधने वाले हैं उसने जीवन के तमाम नकारात्मक क्षण और उतार--चढ़ाव देखें हो। ताकि उन दोनों का रिलेशन काफी अच्छी तरह बीते।
इसे भी पढ़ें, कहीं आप तो नहीं कर रहे प्रेग्नेंसी में बिना कंडोम के सेक्स?
आज हम आपको युवाओं से संबंधित एक ऐसी बात बता रहे हैं जिसे पढ़कर शायद आपको यकीन ना आए। लेकिन ऐसा हम नहीं बल्कि एक स्टडी का कहना है। हाल ही में प्रकाशित हुई एक स्टडी के मुताबिक युवा पुरुष वर्जिन लड़कियों से दूर भाग रहे हैं। दरअसल ये स्टडी भारत के संदर्भ में नहीं है बल्कि विदेशों के संदर्भ में है। स्टडी कहती है कि सिंगल लोग जब पहली बार किसी के साथ अपना रिलेशन शुरू करने के बारे में सोचते हैं तो उन्हें अपना पार्टनर अपनी तरह सिंगल या कोई ऐसा व्यक्ति नहीं चाहिए जो कभी रिलेशन में ना रहा हो।
इसे भी पढ़ें, जानें कौन सी सेक्स पोज़ीशन है आलिया भट्ट की फेवरेट
लड़को को एक ऐसा पार्टनर चाहिए जिसके भूतकाल में कम से कम 2 से 3 रिलेशन रह चुके हो। ये शोध नाटिंगम मिस्टल के शोधकर्ताओं ने किया है। शोध में कहा गया है कि अगर सामने वाले के 3 या 4 सेक्शुअल रिलेशन रह चुके हो तो सामने वाले की रुचि उसमें कम हो जाती है। इसका मतलब ये है कि अगर किसी लड़के का 3 से ज्यादा लड़कियों के साथ सेक्शुअल रिलेशन रह चुका है तो लड़कियां ऐसे लड़कों में कम रूचि लेती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे लोगों से सेक्शुअली इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। साथ ही लड़कियों को ऐसे लड़को से धोखा मिलने का खतरा भी रहता है। लड़को के 2 सेक्शुअल रिलेशन से लड़कियों को कोई परेशानी नहीं होती है।
स्टडी के मुताबिक लड़कियां ऐसे लड़को से एकदम मुंह मोड़ लेती हैं जिनके 5-6 से ज्यादा रिलेशन रहें हो। जबकि लड़के ऐसी लड़कियों के साथ रिलेशन रखना नहीं चाहते जिनके 9-10 सेक्शुअल रिलेशन रह चुके हो। यह रिसर्च लगभग 188 लोगों पर किया गया है। इनमें से 104 महिलाएं थी। शोध कहता है कि आजकल युवाओं को ऐसे पार्टनर पसंद हैं जिनके एक लिमिट में रिलेशन हो। वहीं लड़के और लड़कियां वर्जिन पार्टनर से दूरी बना रहे हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image source- shutterstock
Read More Article On Relationship In Hindi