विश्व स्वास्थ्य दिवस पर हुई विश्व स्वास्थ्य संगठन की बैठक में डीयबिटीज पर वैश्विक रिपोर्ट पेश की गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन की डायबिटीज पर आई वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में कुल 42.2 करोड़ व्यस्क डायबिटीज से ग्रस्त हैं। 1980 के बाद से अब तक दुनिया में डायबिटीज के मरीजों की संख्या चार गुना हो गई है।
विकासशील देशों में बढ़ी संख्या
इन 42.2 करोड़ व्यस्क डायबिटीज के मरीजों में भी अधिकतर लोग विकासशील देशों में रहते हैं। विस्व स्वास्थ्य दिवस पर डब्लूएचओ ने डायबिटीज से दुनिया को चेताते हुए ओवरवेट और ऑबिसीटी को इसका प्रमुख कारण बताया।
विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम है ‘बीट मधुमेह’
- इस साल डब्लूएचओ ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम ‘बीट मधुमेह’ रखी है। डायबटीज की वैश्विक रिपोर्ट में इन बातों को सामने रखा गया।
- 2014 में 18 साल के अधिक उम्र के 3 व्यस्कों में से 1 ओवरवेट की समस्या से ग्रस्त था। वहीं 10 में से 1 व्यस्क ऑबिसिटी से ग्रस्त था।
- डायबिटीज के कारण हार्ट आटैक, स्ट्रोक, ब्लाइंडनेस, केडनी फेल्योर व अन्य समस्याएं होती हैं।
भारत में अब तक 6.51 करोड़ मधुमेह के मरीज हैं और अगले दो दशकों में इसके दस करोड़ तक पहुंचने के अनुमान हैं। उनमें से भी भारत में 50 प्रतिशत मधुमेह के मामलों की जांच नहीं होती और इनका इलाज बहुत देर से हो पाता है।
Read more Health news in Hindi.