क्या आपको भी आता है सफेद बलगम? जानें इसके क्या कारण हो सकते हैं

White Mucus : सफेद बलगम आने की परेशानी कई कारणों से हो सकती है। आइए जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण कारणों के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या आपको भी आता है सफेद बलगम? जानें इसके क्या कारण हो सकते हैं


White Mucus : हमारे शरीर में कई ऐसी चीजें होती हैं, जो हमें फिजूल लगती हैं लेकिन यह चीजें बहुत ही काम ही होती हैं। इसमें बलगम भी शामिल है। कई लोग बलगम को बीमारी का कारण समझ लेते  हैं, लेकिन शरीर में सीमित मात्रा में बलगम होना बहुत ही जरूरी होता है। हालांकि, अधिक मात्रा में बलगम कई समस्याओं का कारण हो सकते हैं। बलगम हमारे  वायुमार्ग के नाजुक और संवेदनशील ऊतकों से कीटाणुओं को दूर करके उसे सुरक्षात्मक कोट प्रदान करता है। हमारी नाक और साइनस हर दिन औसतन लगभग एक लीटर बलगम पैदा करते हैं। वहीं, गले और फेफड़ों के वायुमार्ग भी बलगम का उत्पादन करते हैं। यदि आपको बलगम वाली खांसी हो रही है, तो यह संक्रमण या फिर किसी परेशानी की ओर इशारा कर सकता है। 

जब खांसते समय आपके मुंह या नाक से गाढ़ा और सफेद बगलग निकले तो यह जीवाणु बैक्टीरिया का कारण हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा सफेद बलगम के कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

सफेद बलगम आने के कारण - 

अस्थमा

सफेद बलगम की परेशानी अस्थमा की वजह से होती है। अस्थमा के कारण हमारे वायुमार्ग में सूजन और संकुचन की स्थिति उत्पन्न होती है। इसकी वजह से बलगम का उत्पादन काफी ज्यादा होने लगता है, जिससे सांस लेने में परेशानी होती है। अस्थमा के अन्य लक्षणों में खांसना, सांस लेने में कठिनाई, घरघराहट इत्यादि शामिल है। 

इसे भी पढ़ें - शरीर में वात, पित्त और कफ दोष को संतुलित करने के लिए रोज करें ये 3 योगासन

ब्रोंकाइटिस

ब्रोंकाइटिस की वजह से भी सफेद बलगम आ सकता है। ब्रोंकाइटिस से ग्रसित मरीजों के फेफड़ों के प्रमुख वायु मार्ग में सूजन आ जाती है। इस सूजन की वजह से बलगम का उत्पादन अधिक होने लगता है। ब्रोंकाइटिस में सफेद बलगम आने के साथ-साथ अधिक खांसी, बुखार, नाक बहना, गला खराब होना, सीने में बेचैनी जैसे लक्षण नजर आते हैं।

सीओपीडी

सीओपीडी से ग्रसित मरीजों को भी सफेद बलगम आ सकता है। इसकी वजह से मरीजों को सांस लेने में परेशानी भी होती है। इसके अलावा सीओपीडी से ग्रसित मरीजों के शरीर में अतिरिक्त बलगम उत्पादन, सांस लेने में कठिनाई, बार-बार घरघराहट या खांसी, गहरी सांस लेने में परेशानी इत्यादि परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

सफेद बलगम की परेशानी होने के कई अन्य कारण हो सकते हैं। अगर आपको भी सफेद बलगम की समस्या काफी ज्यादा हो रही है तो इस स्थिति में तुरंत एक्सपर्ट से सलाह लें। 

 

Read Next

महिलाओं में दिनभर थकान की हो सकती हैं ये 5 वजह, समय पर कराएं इलाज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version