नींद से जुड़ी बातें हम अक्सर सुनते रहते हैं जैसे भरपूर नींद लेनी चाहिए, सही तरीके से सोना चाहिए, कौन सी करवट से सोना सही रहता है, भरपूर नींद लेने के क्या फायदे हैं और न जाने क्या-क्या। लेकिन आज हम आपको जो बताने जा रहे हैं, आपको वह सुनकर शायद थोड़ा अजीब लगे लेकिन यह सच है कि आप नींद से किस तरह से उठते हैं उसका सीधा असर आपके दिल पर पड़ता है।
जी हां कुछ लोग सुबह या रात के समय भी बिस्तर से आराम से उठते हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो अचानक से हड़बड़कार या झटके से उठते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी भी नींद से जागने के बाद अचानक नहीं उठना चाहिए, यह आपमें हार्ट अटैक की संभावना को बहुत अधिक बढ़ा देता है। कुछ लोग रात में बाथरूम, कुछ पानी पीने, कुछ मोबाइल चैक करने या फिर अन्य कुछ कारणों से उठते हैं। हालांकि रात में ऐसे कामों के लिए उठना गलत नहीं है लेकिन अचानक से झटके के साथ उठना आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आइए इस बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जानें।
इसे भी पढ़ें : आपको भी सोते समय आते हैं झटके, जानें क्या है कारण?
झटके से उठने के नुकसान
डॉक्टर इसके पीछे कई कारण बताते हैं, उनके अनुसार जब हम नींद में होते हैं, तो हमारा मन और सभी इन्द्रियां अचेत अवस्था में होती हैं। ये इन्द्रियों को अचेत अवस्था से जाग्रत अवस्था में आने में कुछ समय लगता हैं। अचानक झटके से उठकर भागने से ये इन्द्रियां चिंतित हो जाती हैं और इन्हें अपनी सही पोजीशन में आने का समय ही नहीं मिल पाता। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि कुछ लोगों में सभी नसों को जाग्रत होकर दिल को सही गति से ब्लड पहुंचाने में समय लगता है। सोते समय दिल को ब्लड की आवश्यकता भी कम होती है और ब्लड वेसल्स भी कम ब्लड ही पहुंचा रही होती हैं। नींद से अचानक से उठने पर दिल को एकदम अधिक ब्लड/ऑक्सीजन चाहिए होते हैं, और शरीर को सप्लाई करने में कुछ क्षण लग जाते हैं। यही बात हार्ट अटैक का कारण बन सकती है।
इसलिए अगर आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को नींद से झटके से उठने की आदत हैं तो इस आदत को तुरंत बदलने के लिए कहें क्योंकि नींद से उठकर एकदम से बिस्तर छोड़ना भागना आपके हार्ट पर प्रेशर डाल सकता है। अगर आपको उठना भी पड़े तो कुछ बातों का ध्यान रखें।
इसे भी पढ़ें : इन वजहों से टूट जाती है रात में आपकी नींद
इन टिप्स को अपनाएं
- नींद से उठने के बाद झटके से बिस्तर नहीं छोड़ना चाहिए, खुद को थोड़ा समय दें।
- नींद खुलने के बाद कम से कम 2 से 3 मिनट तक बिस्तर ना छोड़ें।
- चाहे आपको कितनी भी जल्दी क्यों ना हो, आपको एकदम से बिस्तर नहीं छोड़ना है।
- अगर आपको रात को बाथरूम भी जाना हो तो नींद खुलने के बाद कुछ सेकेंड्स रुकें, फिर धीमे से उठें। जब भी आप नींद से उठकर बिस्तर से नीचे उतरना हो तो पांव सीधा फर्श पर ना रखें।
- चप्पल पहनकर ही कहीं भी जाये।
इन उपायों को पालन कर आप हार्ट अटैक जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source : Shutterstock.com
Read More Articles on Heart Health in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version