Fri Sep 11, 2026 | 09:53 PM IST

प्रेगनेंसी में कौन सी दाल नहीं खाना चाहिए?

Which lentils to avoid during pregnancy : प्रेगनेंसी के दौरान अगर आपको अपच और गैस की समस्या रहती है, तो आपको इन चीजों से बनी दाल का सेवन  नहीं करें। 

प्रेगनेंसी के दौरान आपको पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए। यह आपके और बच्चे की सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इसके लिए आपको दाल का सेवन भी करना चाहिए। दाल में प्रोटीन, सोडियम ,फाइबर, कैलोरी, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, बी 12, डी और कैल्शियम पाए जाते हैं। गर्भावस्था के दौरान कोशिकाओं के विकास और पाचन तंत्र के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। साथ ही यह आपकी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। इसे आप कई तरह से खा सकते हैं लेकिन कई दालें ऐसी भी होती है, जिसके सेवन से आपको परेशानी हो सकती है। ऐसी दाल के सेवन से आपको किडनी, पेट और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है। आइए इन दालों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

प्रेगनेंसी में कौन-सी दाल नहीं खानी चाहिए

1. चना 

कुछ महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान चना खाने से परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको चना या उससे बनी दाल या सब्जी का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल चना में प्यूरिन पाया जाता है, जिससे किडनी या अन्य परेशानी हो सकती है। इससे शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है। इसलिए रातभर भिगोए हुए चने का ही सेवन करें ताकि आपको या बच्चे को कोई नुकसान न हो। 

which-lentils-avoid-during-pregnancy

2. काबुली चना 

काबुली चना से बनने वाली दाल का भी प्रेगनेंसी के दौरान सेवन करने से नुकसान होने की संभावना रहती है। दरअसल अधिक छोले या इससे बनी दाल का सेवन करने से पेट में गैस और अपच की दिक्कत हो सकती है। 

इसे भी पढे़ं- प्रेग्नेंसी के दौरान खाएं प्रोटीन से भरपूर ये 10 फूड्स, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

3. उड़द दाल

प्रेगनेंसी के दौरान आपको उड़द दाल का सेवन काफी सावधानी से करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ई-कोलाई, लिस्टेरिया या साल्मोनेला जैसे खतरनाक बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो दाल को पकाने के बाद लगभग नष्ट हो जाते हैं। इन कारणों से ही उड़द दाल को हमेशा अच्छी तरह से धोकर उबाल कर पकाना चाहिए। अच्छे से पकाने के बाद ये बैक्टीरिया शायद हट सकते हैं। ये बैक्टीरिया खासतौर से गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हैं। इससे बच्चे को भी नुकसान हो सकता है। उड़द दाल अधिक खाने से एसिडिटी भी होने का डर रहता है। 

best-lentils-during-pregnancy

कौन सी दाल प्रेगनेंसी में खानी चाहिए

1. हरी मटर

हरी मटर प्रेगनेंसी के दौरान सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें प्रोटीन, विटामिन ए और फाइबर में उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें फोलिक एसिड भी पाया जाता है। 

2. चने की दाल

चने की दाल का सेवन भी गर्भावस्था के दौरान आपको काफी लाभ पहुंचा सकता है। चने की दाल में प्रोटीन, मिनरल्स , और फोलिक एसिड होता है, जो गर्भावस्था के दौरान सेहत के लिए आवश्यक होते हैं।

इसके अलावा आप सोयाबीन, अरहर दाल, मूंग दाल और मसूर दाल का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको कोई खास परेशानी है, तो आप बिना एक्सपर्ट की सलाह के किसी भी दाल का सेवन न करें। 

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

बवासीर (पाइल्स) रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है अंजीर, इस तरह करें इस्तेमाल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Dipti kumari

Dipti kumari

सब-एडिटर

दीप्ति कुमारी ने भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वहीं इन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय से ली है। ये पिछले दो सालों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकमत न्यूज में करीब साल बतौर ऑनलाइन कंटेंट राइटर काम किया है।ओनलीमायहेल्थ में अब ये स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेख लिख रही हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 31, 2022 09:00 IST

    Published By : Dipti kumari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content