Who Can Donate Blood To Who: हर साल 14 जून को वर्ल्ड ब्लड डोनर डे (World Blood Donor Day) मनाया जाता है। यह दिन नोबल प्राइज विजेता कार्ल लैंडस्टेनर को समर्पित किया गया है। दरअसल कार्ल लैंडस्टीनर ने ABO ब्लड ग्रुप की खोज की थी, जो मेडिकल क्षेत्र के लिए किसी बड़ी उबलब्धि से कम नहीं थी। इसलिए, हर साल उनके जन्मदिन के मौके पर वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है। आमतौर पर ब्लड ग्रुप 8 प्रकार के होते हैं, जिसमें A+, A-, B+, B-, O+, O-, AB+, AB- शामिल हैं। किस व्यक्ति का क्या ब्लड ग्रुप है, यह उसके ब्लड सेल्स की सतह पर A या B एंटीजन और Rh फैक्टर के आधार (What Determines Who Can Donate Blood To Who) पर तय होता है। लेकिन कौन-सा व्यक्ति किसे ब्लड दे सकता है, सबसे रेयर खून कौन सा है और ऐसा कौन सा ब्लड ग्रुप है जो सबको खून दे सकता है आइए मेदांता अस्पतला (लखनऊ) में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड के वरिष्ठ परामर्शदाता एवं प्रमुख डॉ. आशीष तिवारी ( Dr. Ashish Tiwari, Senior Consultant And Head- Transfusion Medicine And Blood, Medanta Hospital, Lucknow) से जानते हैं।
कौन से ब्लड ग्रुप किसको डोनेट कर सकते हैं? - Which Blood Group Can Donate To Whom in Hindi?
- O+ ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति O+, A+, B+ और AB+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को खून डोनेट कर सकते हैं।
- A+ ब्लड ग्रुप वाले लोग सिर्फ A+ और AB+ ब्लड ग्रुप के लोगों को ही अपना ब्लड डोनेट कर सकते हैं।
- B+ ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति अपना खून B+ और AB+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ही ब्लड डोनेट कर सकते हैं।
- AB+ ब्लड ग्रुप के व्यक्ति सिर्फ AB+ ब्लड ग्रुप वालों को ब्लड दे सकते हैं।
- O- ब्लड ग्रुप वाले यूनिवर्सल डोनर होते हैं, जो किसी भी ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति को डोनेट कर सकते हैं।
- A- ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति A सीरिज के सभी ब्लड ग्रुप के लोगों को ब्लड डोनेट कर सकते हैं, जिसमें A+, AB+, A- और AB- शामिल है।
- B- ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति B+, AB+ B- और AB- ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ब्लड डोनेट कर सकते हैं।
- AB- ब्लड ग्रुप वाले लोग AB+ और AB- ब्लड ग्रुप वाले को ब्लड डोनेट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- World Blood Donor Day 2024: क्यों मनाया जाता है विश्व रक्तदान दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
यूनिवर्सल डोनर ब्लड ग्रुप कौन सा है? - Which Blood Group is Donor To All?
हर बल्ड ग्रुप का व्यक्ति सभी को ब्लड डोनेट नहीं कर सकता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि कौन सा खून सबको दे सकता है? इसका जवाब है O ब्लड ग्रुप। जी हां, O ब्लड ग्रुप यूनिवर्सल ब्लड डोनर (universal donor blood groupO के रूप में जाना जाता है, क्योंकि ये सभी ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ब्लड डोनेट कर सकते हैं। खासकर, O- ब्लड ग्रुप के लोग किसी भी अन्य ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति को किसी भी समय जरूरत पड़ने पर रक्त दान कर सकते हैं। दरअसल, O ब्लड ग्रुप वाले लोगों में एंटीजन A, B नहीं होते हैं और न ही RhD होता है, जिस कारण ये ब्लड ग्रुप किसी भी अन्य ब्लड ग्रुप को ब्लड दे सकते हैं। जबकि O+ ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति O+, A+, B+ और AB+ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ही रक्त दान कर सकते हैं।
View this post on Instagram
वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के दिन ब्लड डोनेट जरुर करें, क्योंकि यह एक अच्छा काम है, जो सीधे लोगों की मदद कर सकता है। यदि आपको ब्लड डोनेट करने के बाद किसी तरह की असुविधा महसूस हो तो डॉक्टर से बात जरूर करें।
Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version