गाय का दूध सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। अन्य दूध की तुलना में इसका प्राइज भी कम होता है। अधिकतर डॉक्टर शिशुओं को मां के दूध के बाद गाय का दूध ही पिलाने की सलाह देते हैं। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि गाय का दूध बच्चों के शरीर के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से गाय का दूध पीने से हमारे शरीर में शक्ति का संचार होता है। गाय का दूध पीने से इम्यूनिटी सिस्टम बूस्ट होता है। इतना ही नहीं गाय के दूध से बना घी भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। हाथ-पैर में जलन होने पर गाय के घी से मालिश करने से आपका काफी आराम मिलता है। रेडियो एक्टिव विकिरणों से होने वाली बीमारियों से बचाव करने में गाय का दूध काफी फायदेमंद होता है। यह फैट रहित, लेकिन शक्तिशाली दूध है। इसके सेवन से मोटापा नहीं बढ़ता है। साथ ही यह महिलाओं की परेशानियों को दूर करने में असरदार होता है। नियमित रूप से गाय का दूध पीने से आप कई रोगों से बच सकते हैं।
गाय के दूध के बारे में डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी बताती हैं कि गाय के दूध में सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। इसमें कैल्शियम की अधिकता होती है, जो आपकी हड्डियों को अंदर से मजबूत करता है। इसके साथ ही गाय के दूध में फास्फोरस, आयरन, सोडियम, पोटैशियम इत्यादि तत्व पाए जाते हैं। विटामिंस की बात करें तो गाय के दूध में विटामिन C, विटामिन A (आईक्यू) और विटामिन D होता है। जो आफके शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। आइए गायों के रंगों के आधार पर जानते हैं कि किस रंग की गाय हमारे सेहत के लिए अधिक फायदेमंद है?
सफेद रंग की गाय
अधिकतर लोग सफेद रंग की गाय का दूध पीते हैं। सफेद रंग की गाय का दूध पीने से पाचन दुरुस्त होता है। यह आपके शरीर को हष्ट-पुष्ट रखने में मददगार होता है। सफेद गाय का दूध पीने से आपके शरीर की कमजोरी दूर होती है।
इसे भी पढ़ें - क्या आप भी कॉन्टेक्ट लेंस लगाकर सो जातें हैं? डॉक्टर से जानें ऐसा करने से आंखों को होने वाले 5 नुकसान
चितकबरी गाय
चितकबरी गाय का दूध पीन से शरीर में पित्त बढ़ता है। इस रंग की गाय का दूध पीने से आपकी एनर्जी लेवल बढ़ती है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि चितकबरी रंग के गाय का दूध पीने से आपके शरीर की चंचलता बढ़ती है।
काले रंग की गाय
काले रंग की गाय का दूध स्वाद में मीठा होता है। यह गैस, एसिडिटी की परेशानी को दूर करने में मददगार है। इसके सेवन से आप पेट से जुड़ी परेशानी को दूर कर सकते हैं। जिन लोगों के पेट में अधिक गैस बनती है, उनके लिए काले रंग की गाय का दूध अधिक फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें : Contact Lens Vs Eye Glasses: चश्मा या कॉटेक्ट लेंस में से आपकी आंखों के लिए कौन है ज्यादा बेहतर, जानिए
लाल रंग की गाय
लाल रंग की गाय का दूध पीने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है। नियमित रूप से लाल रंग की गाय का दूध पिलाने से बच्चों के दिमाग का विकास अच्छे ढंग से होता है। इससे शरीर में स्फूर्ति बढ़ती है।
पीले रंग की गाय
शरीर में पित्त को संतुलित रखने में पीले रंग की गाय का दूध पीने से अधिक फायदो होगा। यह आपके शरीर को औजपूर्ण रखता है।
Read more on Miscellaneous in Hindi
आप अपने शारीरिक परिस्थिति के आधार पर गाय के रंगों को हिसाब से दूध ले सकते हैं। गाय का दूध हर तरह से आपके लिए फायदेमंद होता है।
Read Next
दांतों से जुड़ी इन 7 मिथ्या बातों पर कहीं आप भी तो नहीं करते हैं यकीन? डॉक्टर से जानें इनकी सच्चाई
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version