Doctor Verified

शिशुओं को कब से दिखने शुरू होते हैं रंग? डॉक्टर से जानें

क्या आपको मालूम है कि छोटे बच्चे जन्म से ही रंगों की पहचान नहीं कर पाते हैं। आगे डॉक्टर से जानें कि बच्चा कब से रंगों की पहचान कर पाता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
शिशुओं को कब से दिखने शुरू होते हैं रंग? डॉक्टर से जानें


मां के गर्भ में बच्चे के अंगों का विकास हो चुका होता है। लेकिन, जन्म के बाद भी बच्चे के शरीर का विकास जारी रहता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि जन्म के समय बच्चे को रंगों की पहचान नहीं होती है। कुछ माह बीत जाने के बाद बच्चा रंगों को देख पाता है। वहीं, जन्म के समय शिशु हर चीज को धुंधला देख पाता है, जैसे-जैसे समय बीतता है वह चीजों को साफ देखने लगता है। यह किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है, बच्चे के विकास की एक प्रक्रिया होती है। जिसके तहत उसकी आंखें भी चीजों को देखना शुरू करती है। अब आपके मन में सवाल आ र हा होगा कि बच्चा कब से देखना शुरू करता (When Can Babies See Color?) है। इस विषय पर हमने मैक्स सुपरस्पेशलिटी अस्पताल पटपड़गंज (दिल्ली) के बच्चों के डॉक्टर (पीडियेट्रिक्स) सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर उदित रोहतगी से बात की तो उन्होंने इस विषय को विस्तार से बताया। 

बच्चे देखना कब शुरू करते हैं?  When Vision Develop In Babies in Hindi

जन्म के बाद से ही बच्चा देखना शुरू कर देता है। लेकिन वह इस समय केवल 8 से 12 इंच दूरी तक ही देख पाता है। इससे दूर की चीजे बच्चे को केवल धुंधली दिखाई देती है। इसके साथ ही, बच्चा जन्म के समय तेज रोशनी में आंखे नहीं खोल पाता है। इसलिए उसको कम रोशनी पसंद होती है। समय बीतने के साथ वह  दूर की चीजों को भी साफ देखने लगता है। 

शिशु रंगों को कब से देख पाता है? - When Baby Start Seeing Color In Hindi

समय के साथ शिशु देखने की क्षमता विकसित करता है। डॉक्टर के अनुसार शिशु जब 3 से 4 माह का होता है, तब वह रंगों को देखना शुरू करता है। जन्म के समय बच्चा केवल सफेद और काला रंग ही देख पाता है। 

छह माह के बाद लगभग सभी बच्चे रंगों को देखना शुरू कर देते हैं। इस समय तक कुछ बच्चे सभी रंगों को नहीं देख पाते हैं। ऐसे बच्चों को कलरब्लाइंडनेस की समस्या हो सकती है। 

लगभग 2 से 3 महीने की उम्र में, वे नीले और पीले जैसे अन्य मूल रंगों को नोटिस करना शुरू कर देते हैं। तीसरे या चौथे महीने तक, वह अलग-अलग रंगों को आसानी से देख सकता है। हालांकि,  देखने की यह प्रक्रिया हर शिशु में अलग-अलग हो सकती है।

When can see babies colour

कुछ बच्चे रंगों को देखना देर से शुरू क्यों करते हैं? Why Some Child Delay to See Colour in Hindi 

कुछ बच्चे आनुवांशिक कारणों की वजह से रंगो को देरी से देखना शुरू कर सकते हैं। आनुवांशिक प्रभाव बच्चे की ग्रोथ को काफी हद तक प्रभावित करते हैं। हालांकि, बच्चे की ग्रोथ अलग-अलग हो सकती है, लेकिन अधिकतर बच्चे छह माह तक रंगों की पहचान आसानी से कर लेते हैं। 

इसे भी पढ़ें: बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करें केले की खीर, जानें इसके फायदे और रेसिपी

सामान्य रूप से बच्चे 3 से 4 महीने में रंगों को समझना शुरू कर देते हैं। लेकिन, कुछ बच्चों को देखने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में अभिभावकों को घबराना नहीं चाहिए। छह माह तक बच्चे की आंखों की ग्रोथ हो सकती है। इसके बाद भी बच्चा कलर के प्रति रिपॉन्स नहीं कर रहा है, तो आप बच्चों के डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें, क्योंकि यह किसी अन्य समस्या का संकेत हो सकता है। 

image source - FreePik

Read Next

बच्चों को जूते-चप्पल पहनाना कब शुरू करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें सही उम्र

Disclaimer