बालों को सिल्की बनाने के लिए मेहंदी में मिलाएं ये 4 चीजें, बाल बनेंगे नैचुरली मुलायम

What To Mix In Henna To Make Hair Silky: बालों को सिल्की और चमकदार बनाने के लिए मेहंदी में इन चीजों को मिलाकर लगाया जा सकता हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों को सिल्की बनाने के लिए मेहंदी में मिलाएं ये 4 चीजें, बाल बनेंगे नैचुरली मुलायम


What To Mix In Henna To Make Hair Silky: बाल चेहरे की खूबसूरती के साथ आत्मविश्ववास को भी बढ़ाते है। लंबे, काले, घने और सिल्की बाल लोगों को काफी पसंद होते है। इसकी चाहत में लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बालों पर लगाना शुरू कर देते हैं। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ इनका ज्यादा इस्तेमाल बालों के लिए हानिकारक हो सकता है। सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए अधिकतर लोग मेहंदी लगाते है। ये नैचुरल होने के साथ बालों की कई समस्याओं को दूर करती हैं। वहीं कई लोग इसे सिर्फ बाल काले करने के लिए लगाते है। लेकिन काले बाल होने के साथ मेहंदी लगाने से अक्सर ये शिकायत रहती है कि इसके बाद बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में कई लोग इस समस्या से काफी परेशान रहते है और मेहंदी लगाने से भी हिचकते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है। जिनको लगाने से बाल सिल्की और चमकदार बनेंगे।

केला

केला खाना अधिकतर लोगों को काफी पंसद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं मेहंदी में केला का पेस्ट मिलाकर लगाने से बाल सिल्की होने के साथ मजबूत भी होते है। केला डैंड्रफ को दूर करके बालों को बढ़ाने में भी मदद करता है।

दही

पोषक तत्वों से भरपूर दही सेहत के साथ बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसके इस्तेमाल से बालों को सिल्की बनाने के साथ ये बालों में चनक लाती है और डैंड्रफ की समस्या को भी दूर करती है। इसमें मौजूद प्रोटीन बालों को मजबूत भी बनाता है।

curd

जैतून का तेल

जैतून का तेल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको लगाने से बालों की कई समस्याएं दूर होने के साथ बाल सिल्की भी बनते हैं। जैतून का तेल बालों को मॉइस्चराइज करके उनको चमकदार बनाने में मदद करता है। जैतून का तेल मेहंदी में लगाने से बाल रूखे नहीं होते है और बाल मजबूत भी बनते हैं।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में जरूर लें मीठे-रसीले आम का मजा, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

अंडा

अंडा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं मेहंदी में इसको मिलाकर लगाने से बाल सिल्की होने के साथ मजबूत भी बनते हैं। बालों में इसे लगाने के लिए मेहंदी लगाने से पहले अंडे का पीला भाग को मेहंदी में मिला लें। अब अच्छे से फेंट कर इसे लगाएं। ऐसा करने से बाल मजबूत होने के साथ लंबे भी होते हैं। अंडे में मौजूद प्रोटीन बालों का कई समस्याओं को दूर करता है और सिल्की बनाने में मदद करता है।

बालों को सिल्की बनाने के लिए मेहंदी में इन चीजों को मिलाकर लगाया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपने बालों पर कोई ट्रीटमेंट कराया है, तो हेयर एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही इनका उपयोग करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

गर्मियों में बालों पर आंवला कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version