खट्टी डकार आने पर क्या खाना चाहिए? जानें 5 फूड्स, जो दिलाएंगे इससे राहत

Sour Belching: खट्टी डकार की परेशानी होने पर आप कई तरह के आहार का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी आहार के बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
खट्टी डकार आने पर क्या खाना चाहिए? जानें 5 फूड्स, जो दिलाएंगे इससे राहत

Sour Belching: खाना खाने के बाद अक्सर लोगों को डकार आती है। यह एक सामान्य शारीरिक प्रतिक्रिया है। लेकिन यह डकार आपको तब परेशान करती है, जब खट्टी डकार आने लगे। खट्टी डकार आने से खाने का मन भी नहीं करता है। साथ ही शरीर में कई अन्य तरह की परेशानी जैसे- सीने में जलन, गले में चुभन जैसी समस्या होती है। इस परेशानी का के कई कारण हो सकते हैं, जैसे- पेट में इन्फेक्शन, बदहजमी, धूम्रपान इत्यादि। खट्टी डकार आने पर मसालेदार चीजों को खाने से बेहतर है कि कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जिससे परेशानी को कम किया जा सके। आइए जानते हैं खट्टी डकार आने पर क्या खाना चाहिए? 


इस पेज पर:-


खट्टी डकार आने पर क्या खाना चाहिए?

अदरक

खट्टी डकार की परेशानी होने पर अदरक का सेवन करें। अदरक का सेवन करने से डकार आने की परेशानी कम की जा सकती है। यह एक नैचुरल ट्रीटमेंट है जो आपकी परेशानी को कम कर सकता है। इसके लिए आप नियमित रूप से अदरक चबाएं इसके अलावा अदरक की चाय भी खट्टी डकार को कम करने में प्रभावी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - खट्टी डकार क्यों आती है? जानें इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

पुदीना

खाने में पुदीना शामिल करने से खट्टी डकार की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसके अलावा यह पेट में दर्द और सीने में जलन की समस्या को भी कर सकता है। अदर आप पेट को शांत करना चाहते हैं तो पुदीने की चाय का सेवन करें। इससे खट्टी डकार की परेशानी कम होगी। 

दूध का करें सेवन

खट्टी डकार की समस्या को दूर करने के लिए दूध का सेवन करें। दूध का सेवन करने से शरीर का पीएच लेवल कंट्रोल होता है। यह पेट के लिए काफी हेल्दी होता है। साथ ही दूध में मौजूद कैल्शियम एसिड को कंट्रोल करता है, जिससे खट्टी डकार की परेशानी कम हो सकती है। 

मुलेठी का सेवन

मुलेठी पेट की कोशिकाओं के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह पेट के लिए एक सुरक्षात्मक परत की तरह कार्य करता है। मुलेठी को चबाने से खट्टी डकार की समस्या कंट्रोल की जा सकती है। 

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा पेट के पीएच को बढ़ाने में मदद कर सकता है। 1 कप गर्म पानी के साथ बेकिंग सोडा का सेवन करने से पेट की कई परेशानियां कम की जा सकती है। साथ ही यह खट्टी डकार को भी कम करने में प्रभावी हो सकता है। 

खट्टी डकार की परेशानी को कम करने के लिए आप इन चीजों का नियमित रूप से सेवन करें। हालांकि, अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ रही है तो इस स्थित में एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। 

 

यह विडियो भी देखें

Read Next

ये 5 सब्जियां नहीं बनाती हैं गैस, तो सर्दी में जरूर करें सेवन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version