
What to Eat Before Running: दौड़ने से पहले या रनिंग करने से पहले क्या खाना चाहिए। ये सवाल अक्सर लोगों के मन होता है। कई लोग दौडने से पहले कुछ खाते नहीं है या केवल खाली पेट दौड़ते है। आपको बता दें कि खाली पेट दौड़ना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। रनिंग करने के दौरान शरीर में ऊर्जा की आवश्यकता होती है। वहीं खाली पेट दौड़ने से शरीर का एनर्जी लेवल लो हो सकता है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। दौडने से पहले कुछ हेल्दी खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है साथ ही रनिंग का प्रदर्शन भी बेहतर हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले है। जिन्हे दौड़ने से पहले आसानी से खा सकते हैं और शरीर को उर्जावान रख सकते हैं। आइए जानते हैं रनिंग से पहले क्या खाएं।
चुकंदर का रस
चुकंदर का रस शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। चुकंदर में नाइट्रेट की मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। चुकंदर का रस शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को भी बढ़ाता है। जिससे दौड़ने से शरीर की थकावट भी दूर होती है।
केला
केला शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केला में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, आयरन और विटामिन ए आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलने के साथ शरीर को ताकत भी मिलती हैं। केला शरीर को फिट रखने के साथ रनिंग करने की ऊर्जा भी देती है।
ओट्स
ओट्स शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलने के साथ शरीर को ताकत भी देता है। इसके सेवन करने के बाद आप लंबा दौड़ सकते हैं और शरीर में थकावट भी नहीं होगी। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर शरीर को एनर्जी देने के साथ फिट भी रखते है।
इसे भी पढ़ें- काला सेब खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे
दही
दही शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम और सोडियम आदि पाए जाते हैं। दही खाने से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ शरीर लंबे समय तक हाइड्रेट भी रहता है। दही शरीर को एनर्जी भी देती है।
पीनट बटर
दौड़ से पहले पीनट बटर का सेवन किया जा सकता है। पीनट बटर में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से शरीर को उर्जा मिलने के साथ दौड़ने के लिए शरीर को ताकत भी मिलती है। पीनर बटर खाने से शरीर की थकान दूर होती है और शरीर भी लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।
रनिंग से पहले इन फूड्स का सेवन किया जा सकता हैं। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन फूड्स का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version