Doctor Verified

लू लग जाए तो क्या करें और क्या नहीं? जानें हीट स्ट्रोक से कैसे पाएं छुटकारा

लू लगने पर आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखना चाहिए। जानें, इस मौसम में क्या करें और क्या नहीं-
  • SHARE
  • FOLLOW
लू लग जाए तो क्या करें और क्या नहीं? जानें हीट स्ट्रोक से कैसे पाएं छुटकारा


Heat Stroke in Hindi: गर्म हवाओं और तेज धूप की वजह से लोगों को तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसमें मौसम में लू लगना सबसे आम है। अधिकतर लोग लू की वजह से उल्टी, दस्त, बेचैनी और घबराहट का अनुभव कर रहे हैं। कुछ मामलों में लू बेहद गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है। यह जानलेवा तक हो सकता है। ऐसे में लू लगने पर पूरी सावधानी अपनाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप अधिक धूप या गर्मी में रहते हैं, तो आपको लू का सामना करना पड़ सकता है। लू लगने पर आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं? आइए, फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया, नोएडा के जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानते हैं-

लू लगने पर क्या करें?

  • लू लगने पर आपको पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। दिनभर में 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं। गर्मियों में लू से बचने के लिए हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी होता है। 
  • अगर आपको लू लग गई है, तो आप ओआरएस घोल, नींबू पानी या छाछ आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो लस्सी या चावल का पानी भी पी सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
  • लू लगाने पर ऐसे फलों का सेवन करें, जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। आप तरबूज, खरबूजा, लीची आदि का सेवन कर सकते हैं।
  • लू की वजह से उल्टी या बेचैनी महसूस हो रही है, तो नींबू पानी का सेवन करें। इससे आपको काफी आराम मिलेगा। 
  • गर्मियों में लू से बचने के लिए हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए। आप सूती कपड़े पहन सकते हैं। इससे आपको ज्यादा गर्मी का अहसास नहीं होगा।
  • लू से बचने के लिए चश्मा, टोपी आदि का इस्तेमाल जरूर करें। 
  • अगर आप इस मौसम में यात्रा करने का सोच रहे हैं, तो अपने साथ पानी या अन्य तरल पदार्थ जरूर रखें।
  • लू लगने पर घर को ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, घर में सीधा धूप न आए, इसके लिए पर्दे या सनशेड का उपयोग करें।
  • लू लगने पर बार-बार ठंडे पानी से स्नान करें। इससे शरीर का तापमान सामान्य बना रहेगा।

women drink water

लू लगने पर क्या न करें?

  • लू लगने पर आपको दोपहर के धूप में जाने से बचना चाहिए। खासकर, 12 से 3 बजे वाली धूप में जाने से बचें। इससे आपको दिक्कत हो सकती है।
  • लू लगने पर आपको अधिक शारीरिक गतिविधियों को करने से बचना चाहिए। फिट रहने के लिए आप सामान्य एक्सरसाइज या योग कर सकते हैं। 
  • लू लगने पर कार्बोनेटेड ड्रिंक्स के सेवन से परहेज करें। इनसे शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है।
  • इसके साथ ही, गर्मियों में आपको शराब, चाय या कॉफी का भी अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।
  • ऐसे फैब्रिक के कपड़े न पहनें, जिनमें घुटन या घबराहट महसूस होगा।
  • इस मौसम में बासी खाना खाने से बचना चाहिए। साथ ही, ज्यादा हैवी भोजन से भी परहेज करें।

Read Next

इन लोगों में ज्यादा रहता है लू लगना का जोखिम, बचाव के लिए जरूर बरतें सावधानी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version