फेस पैक के बाद चेहरे पर जरूर लगाएं ये 4 चीजें, बढ़ जाएगी चेहरे की रौनक

What To Apply On Face After Face Pack: फेस पैक के बाद चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए इन चीजों को चेहरे पर लगाएं।
  • SHARE
  • FOLLOW
फेस पैक के बाद चेहरे पर जरूर लगाएं ये 4 चीजें, बढ़ जाएगी चेहरे की रौनक

What To Apply On Face After Face Pack: ग्लोइंग स्किन सभी को पसंद होती है। अधिकतर लोग स्किन की देखभाल करने के लिए घंटो पार्लर में जाकर ट्रीटमेंट कराते हैं। लेकिन कई बार इतना टाइम नहीं होता हैं कि हर बार पार्लर जाया जा सकें। ऐसे में बहुत से लोग घर के बने फेस पैक या बाजार वाले फेस पैक चेहरे पर लगा लेते हैं। फेस पैक चेहरे पर ग्लो बढ़ाने के साथ कई समस्याओं को दूर करते हैं। अक्सर फेस पैक बनाने में कई तरह की सामग्री का उपयोग किया जाता है और बाहर वाले फेस पैक में कई तरह के केमिकल का भी इस्तेमाल होता है। ऐसे में फेस पैक लगाने के बाद कई बार स्किन रूखी होने के साथ चेहरे पर चमक भी नहीं आती है।  कई बार फेस पैक लगाने के बाद बहुत से लोग केमिकल युक्त साबुन से मुंह को धो लेते हैं। इस कारण चेहरे की ग्लो कम होने के साथ त्वचा काफी खुश्क भी हो जाती है। फेस पैक के बाद चेहरे पर क्या लगाना चाहिए। अक्सर ये सवाल लोगों के मन में रहता है। फेस पैक के बाद चेहरे पर क्या लगाना चाहिए, जानते हैं इस आर्टिकल में। 

गुलाब जल

फेस पैक को हटाने के बाद टॉवल से चेहरे को पोंछे या थपथपाकर चेहरे को सुखाएं। ध्यान रखें, फेस पैक के बाद चेहरे को सादे पानी से ही धोएं। चेहरा सूखने के बाद चेहरे पर गुलाब जल को लगा सकते हैं। गुलाब जल स्किन को ठंडक देने के साथ स्किन में कसावट लाता है। कई बार फेस पैक लगाने के बाद चेहरा हल्का लाल हो जाता है। ऐसे में गुलाब जल लगाने से स्किन को राहत मिलती है।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे को मॉश्चराइज करने के साथ खुजली से भी राहत देता है। कई बार हम, जो फेस पैक लगाते हैं। उसको लगाने से फेस काफी ड्राई हो जाता है। ऐसे में फेस पैक को हटाने के साथ चेहरे पर एलोवेरा जेल से मसाज करें। यह एजिंग के लक्षणों को धीमा करने के साथ स्किन को टाइट करता है।

coconut oil

नारियल तेल

नारियल तेल स्किन की कई समस्याओं को दूर करता हैं। इसमें मौजूद लौरिक एसिड, एटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट करने के साथ अंदरूनी तौर पर स्किन को रिपेयर भी करता हैं। फेस पैक के बाद नारियल तेल लगाकर हल्के हाथों से स्किन की मसाज करें। ऐसा करने से स्किन मुलायम बनती है।

इसे भी पढ़ें- Itchy Skin: त्‍वचा में खुजली होने पर कभी न करें ये 5 काम, बढ़ सकता है इन्‍फेक्‍शन

मॉश्चराइजर

फेस पैक के बाद स्किन को मुलायम बनाने के लिए किसी अच्छे मॉश्चराइजर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। मॉश्चराइजर स्किन को हाइड्रेट करने के साथ स्किन को ड्राईनेस से भी बचाता है। मॉश्चराइजर लगाने के बाद ये स्किन पर बढ़ती उम्र के निशान भी कम होते हैं।

फेस पैक लगाने के बाद चेहरे पर इन चीजों को लगाया जा सकता हैं। हालांकि, लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

Facial Massage: त्वचा में निखार लाने के ल‍िए रोज स‍िर्फ 5 म‍िनट करें फेश‍ियल मसाज, बढ़ने लगेगी चमक

Disclaimer