Doctor Verified

Water Toxicity: ज्यादा पानी पीने से हो सकती है वॉटर टॉक्सिसिटी की समस्या, जानें इसके बारे में

हाल ही में एक अजीब केस सामने आया था, जिसमें एक महिला की ज्यादा पानी पीने से के कारण मृत्यु हो गई थी। जानें वॉटर टॉक्सिसिटी की इस स्थिति के बारे में।    
  • SHARE
  • FOLLOW
Water Toxicity: ज्यादा पानी पीने से हो सकती है वॉटर टॉक्सिसिटी की समस्या, जानें इसके बारे में


Symptoms of Water Toxicity: हमने बचपन से सुना होता है कि पानी पीना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालने के साथ हमें हेल्दी रखने में भी मदद कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? जी हां, हमारे शरीर की पानी सोखने की भी क्षमता होती है, ऐसे में अगर हम जरूरत से ज्यादा पानी पीते हैं, तो यह वॉटर टॉक्सिसिटी का कारण बन सकता है। वहीं इसके कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। आइए विस्तार से समझें वॉटर टॉक्सिसिटी क्या है और यह कैसे हमारी सेहत को नुकसान कर सकती है। 

 water

जानिए क्या है वॉटर टॉक्सिसिटी- What Is Water Toxicity

वॉटर टॉक्सिसिटी एक प्रकार की स्थिति होती है, जो एक बार में ज्यादा पानी पीने के कारण होने लगती है। ऐसे में किडनी में पानी जमा होने लगता है, साथ ही ब्लड में सोडियम की मात्रा कम हो जाती है। इस कारण शरीर पानी को पचाने में मुश्किल होती है, जो कई परेशानियों का कारण बनने लगता है। 

वॉटर टॉक्सिसिटी के लक्षण- Symptoms of Water Toxicity

वॉटर टॉक्सिसिटी यानि पानी के ज्यादा सेवन से शरीर में ओवर हाइड्रेशन होना। ऐसे में शरीर पानी को सोख नहीं पाता और उसे शरीर से बाहर निकालने की कोशिश करता है। ऐसे में आपको कुछ खास लक्षण नजर आ सकते हैं- 

  • ओवर हाइड्रेशन के कारण व्यक्ति को थकावट, सुस्ती और एनर्जी की कमी महसूस हो सकती है।
  • ऐसे में अचानक सिरदर्द या शरीर में दर्द की परेशानी होने लगती है।
  • मसल्स में दर्द और कमजोरी होते जाना।
  • जी मिचलाना या उल्टी-मतली जैसा महसूस होना।
  • बार-बार यूरिनेट के लिए जाने की जरूरत होना। 

वॉटर टॉक्सिसिटी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स- Tips To Avoid Water Toxicity

  • अगर आपको एक्सरसाइज के दौरान ज्यादा पानी पीने की आदत है, तो इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन करें। 
  • जूस और नारियल पानी जैसी इलेक्ट्रोलाइट्स की प्राकृतिक चीजों का सेवन करें।
  • ज्यादा प्यास लगने पर भी ज्यादा पानी एक बार में नहीं पियें।
  • हमेशा अपनी क्षमता के मुताबिक ही पानी पियें।

अब ऐसे में सवाल आता है कि एक दिन में कितना पानी पीना सुरक्षित है। साथ ही पानी पीने का सही तरीका क्या है। 

एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए? How Much Water Should Be Drink In A Day

एक्सपर्ट की माने तो एक दिन में तीन लीटर तक पानी पीना सुरक्षित है। वहीं आपको अपनी क्षमता का ध्यान रखना भी जरूरी है। अगर आपके लिए 3 लीटर पानी पीना संभव नहीं, तो आप अपने मुताबिक मात्रा कम कर सकते हैं। वहीं एक बार में पानी पीने के बजाय धीरे-धीरे पानी पीना चाहिए। इससे शरीर को पानी सोखने का समय मिल पाएगा, साथ ही सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होगा। 

इस लेख में आपको सामान्य जानकारी प्रदान की गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

 

Read Next

स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें ये राशिफल

Disclaimer