Best Time To Take Calcium Supplements: शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कैल्शियम भी शरीर के लिए बहुत जरूरी मिनरल्स में से एक है। इसकी कमी होने पर हड्डियों समेत तांत्रिक तंत्र और शरीर के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। शरीर में कैल्शियम का लगभग 99 प्रतिशत हिस्सा दांतों और हड्डियों में होता है। हार्ट के सही कामकाज में मदद से लेकर हड्डियों को हेलदिर रखने और खून का थक्का जमने में कैल्शियम की अहम भूमिका होती है। शरीर में कैल्शियम की कमी खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण हो सकती है। इसकी कमी होने पर डॉक्टर कैल्शियम सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, कैल्शियम सप्लीमेंट का सेवन किस समय करना चाहिए और इसका तरीका।
कैल्शियम सप्लीमेंट खाने का सबसे सही समय क्या है?- Right Time To Take Calcium Supplements in Hindi
कैल्शियम हमारे शरीर के लिए जरूरी मिनरल है जो हड्डियों, दांतों, और मांसपेशियों के निर्माण और शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कैल्शियम की कमी होने पर इसके सप्लीमेंट के सेवन की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कैल्शियम सप्लीमेंट्स कब और कैसे लेने चाहिए?
इसे भी पढ़ें: शरीर में कैल्शियम का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए? जानें कमी से बचने के टिप्स
बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "कैल्शियम सप्लीमेंट्स खाने का सही समय वह समय होता है, जब आपका शरीर उसे सही तरह से अवशोषित कर ले। इसके लिए कैल्शियम सप्लीमेंट खाने का सबसे सही समय पर सुबह और दोपहर का होता है। इसके अलावा आप शाम में भी कैल्शियम सप्लीमेंट ले सकते हैं। शाम में कैल्शियम सप्लीमेंट्स लेने से हार्मोन्स के स्तरों को संतुलित किया जा सकता है, जो इसे अधिक आसानी से अवशोषित करने में मदद करता है।
कैल्शियम सप्लीमेंट्स के फायदे
- हड्डियों के लिए फायदेमंद
- दांतों को मजबूत बनाए
- मांसपेशियों के लिए उपयोगी
- ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया से बचाव
- कैंसर से बचाव
कैल्शियम सप्लीमेंट्स लेते समय बरतें ये सावधानियां
अधिक मात्रा कैल्शियम सप्लीमेंट्स का सेवन करने से शरीर में इसकी मात्रा बढ़ सकती है, जिससे सिर दर्द, उल्टी, समेत कई समस्याएं हो सकती हैं। कैल्शियम सप्लीमेंट्स की खुराक को अपने चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही लें। कैल्शियम सप्लीमेंट्स को लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें कि क्या आपकी दिनचर्या में लेने वाली कोई अन्य दवा है, जिससे कोई साइड इफेक्ट ना हो।
(Image Courtesy: freepik.com)